विज्ञापन

कर्ज का बोझ, तीन शादियां या कोरियन गेम्स? गाजियाबाद की बहनों के सुसाइड केस में ये 5 अनसुलझे सवाल

जांच में यह बात सामने आई थी कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, लेकिन राहुल ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. सोसाइटी के जॉइंट सेक्रेटरी राहुल ने बताया कि परिवार एक ही सोसाइटी में दो अलग-अलग फ्लैटों का इस्तेमाल कर रहा था.

कर्ज का बोझ, तीन शादियां या कोरियन गेम्स? गाजियाबाद की बहनों के सुसाइड केस में ये 5 अनसुलझे सवाल
  • भारत सिटी सोसाइटी की तीन सगी बहनों के सामूहिक सुसाइड मामले में आर्थिक तंगी की थ्योरी पर सवाल उठाए गए हैं
  • परिवार एक ही सोसाइटी में दो फ्लैट किराए पर लेकर समय पर मेंटेनेंस और भारी एडवांस राशि चुका रहा था
  • CCTV फुटेज में माता-पिता के संदिग्ध व्यवहार और गंभीर बातचीत की जानकारी सामने आई है
गाजियाबाद:

भारत सिटी सोसाइटी में तीन सगी बहनों द्वारा किए गए सामूहिक सुसाइड मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. जहां एक ओर 8 पन्नों के सुसाइड नोट और कोरियन कल्चर के प्रति दीवानगी को मौत की वजह माना जा रहा है, वहीं RWA के जॉइंट सेक्रेटरी राहुल ने कई ऐसे दावे किए हैं जो सुसाइड की थ्योरी को कटघरे में खड़ा करते हैं.

आर्थिक तंगी के दावे पर बड़ा सवालिया निशान

जांच में यह बात सामने आई थी कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, लेकिन राहुल ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. सोसाइटी के जॉइंट सेक्रेटरी राहुल ने बताया कि परिवार एक ही सोसाइटी में दो अलग-अलग फ्लैटों का इस्तेमाल कर रहा था. एक का किराया 10 हजार रुपये था और दोनों का मेंटेनेंस समय पर दिया जा रहा था.

उनके मुताबिक, फ्लैट नंबर C2/403 के लिए परिवार ने 2 साल की लीज के तौर पर 2 लाख 47 हजार रुपये एडवांस दे रखे थे. राहुल सवाल उठाते हैं कि जो परिवार करीब ढाई लाख रुपये एडवांस दे सकता है और दो फ्लैट का खर्च उठा रहा है, वह अचानक आर्थिक तंगी में कैसे आ सकता है? 

Latest and Breaking News on NDTV


CCTV फुटेज: माता-पिता के संदिग्ध हावभाव

राहुल ने लिफ्ट और परिसर के सीसीटीवी फुटेज भीदेखने के बाद कुछ बड़े सवाल उठाए हैं. राहुल ने बताया कि सीसीटीवी के अनुसार, रात करीब 2:04 या 2:07 बजे बच्चियों के माता-पिता को सबसे पहले नीचे आते देखा गया. वे घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंच गए थे.

फुटेज में दिख रहा है कि नीचे जाते समय माता-पिता आपस में कुछ गंभीर चर्चा कर रहे थे और एक-दूसरे को कुछ समझा रहे थे. राहुल के अनुसार, एक अन्य फुटेज में जब मां कपड़े लेने ऊपर फ्लैट पर गई (साथ में मौसी और पिता भी थे), तब पिता अपनी पत्नी के चेहरे को सहलाकर छूकर कुछ समझाते नजर आ रहे हैं. उनका दावा है कि ये हावभाव सामान्य नहीं लग रहे थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

डायरी में 'देवू' का जिक्र, कौन है ये?

पुलिस के मुताबिक, लड़कियों ने अपनी 3 साल की छोटी बहन 'देवू' को भी अपने 'K-वर्ल्ड' का हिस्सा बनाने की कोशिश की थी. जब माता-पिता ने इसका विरोध किया और एक बहन की रुचि बॉलीवुड की तरफ बढ़ी, तो यह उनके लिए असहनीय हो गया.


तीन महिलाओं के साथ रहता है बेटियों को पिता चेतन

बताया जा रहा है कि चेतन तीन महिलाओं के साथ एक ही फ्लैट में रहता है. चेतन ने दो शादियां की थीं. ये दोनों सगी बहनें थीं, इसके अलावा तीसरी महिला भी रहती थी, जो दोनों की तीसरी सगी बहन थी. बड़ी मृत लड़की और एक बेटा पहली पत्नी से थे. 14 और 12 साल की लड़कियां पहली पत्नी की बीच वाली बहन से थीं. वहीं, 4 साल की 'देवू' सबसे छोटी बहन की बेटी है.
 

कोरियन कल्चर की दीवानगी और सुसाइड नोट

तीनों सगी बहनें कोरियन कल्चर (K-Pop, K-Dramas) की दीवानी थीं. वे कोरियन एक्टर्स और गेम्स के प्रति इस हद तक आकर्षित थीं कि उन्होंने मरने से पहले 8 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा. जिसमें उन्होंने कोरियन कल्चर को अपना प्यार बताया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Triple Suicide Case, Bharat City Society Incident, Three Sisters Suicide Ghaziabad, RWA Secretary Rahul Statement, Parents Suspicious Behaviour CCTV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com