विज्ञापन
52 minutes ago
नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Today Live Updates: अगर आप आज , 5 फरवरी को सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कमोडिटी मार्केट पर नजर रखना बहुत जरूरी  है. पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में जो तेज उतार-चढ़ाव रहा है, उसने आम खरीदारों से लेकर बड़े निवेशकों तक सबको सोच में डाल दिया है. एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बीते दिन र की तेजी के बाद देर रात मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आई मामूली गिरावट ने मिडिल क्लास परिवारों को खरीदारी की एक उम्मीद दी है. लेकिन हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि क्या सोना अभी और महंगा होगा या दाम अभी और गिरेंगे?

 शादियों का सीजन होने के कारण लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि सोना अभी खरीदना सही है या नहीं. सोने का 1.5 लाख रुपये के करीब पहुंचना बजट बिगाड़ने जैसा है. आज के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको पल-पल की अपडेट देंगे... दिल्ली से लेकर मुंबई और चेन्नई से लेकर कोलकाता तक, आपके शहर में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या है? चांदी आज कितनी चमक रही है? और सबसे जरूरी बात, क्या आज आपको अपनी जेब ढीली करनी चाहिए या थोड़ा और रुकना बेहतर है? देश और दुनिया के तमाम बड़े बुलियन मार्केट्स की लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें...

Gold, Silver Rate Today, 5 February 2026 LIVE UPDATES:

Gold Silver LIVE MCX : सोने-चांदी का भाव रिकॉर्ड हाई से काफी सस्ता

Gold Silver Price News LIVE: 29 जनवरी 2026 को सोने का भाव ₹1,83,000 प्रति 10 ग्राम ऑल टाइम हाई लेवल पर था.अब एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,52,850 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. हाल के दो दिनों में आईतेजी के बावजूद, सोना अपने रिकॉर्ड हाई से अभी भी ₹30,150 प्रति 10 ग्राम सस्ता है.

वहीं, 29 जनवरी 2026 को  चांदी ₹4,20,000 प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी.  5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी ₹2,67,612 प्रति किलोग्राम पर  आ गई है.भारी रिकवरी के बाद भी चांदी अपने रिकॉर्ड लेवल से करीब ₹1,52,384 प्रति किलो सस्ती मिल रही है.

Gold Silver Rate Today Live: MCX पर आज क्या है सोने-चांदी का हाल?

Gold And Silver News: पिछले कुछ दिनों की भारी तेजी के बाद अब बाजार में थोड़ा उतार-चढ़ाव (Volatility) देखने को मिल रहा है. कल MCX में सोना और चांदी गिरावट के साथ बंद हुए थे. 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,52,850 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था, जिसमें करीब ₹959 की कमी देखी गई. वहीं, चांदी भी हल्की सुस्ती के साथ ₹2,67,612 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. आज सबकी नजरें इस पर हैं कि क्या बाजार यहां से फिर नया रिकॉर्ड बनाएगा या कीमतें और सस्ती होंगी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com