विज्ञापन

दुख की घड़ी में मिटीं दूरियां? एक ही फ्रेम में चर्चा करते दिखे शरद पवार और दोनों पोते! 

अजित पवार के निधन के बाद बारामती में आयोजित शोक सभा में शरद पवार, पार्थ पवार और रोहित पवार एक ही फ्रेम में गहरे विचार-विमर्श करते दिखे.

दुख की घड़ी में मिटीं दूरियां? एक ही फ्रेम में चर्चा करते दिखे शरद पवार और दोनों पोते! 
  • अजित पवार के निधन के बाद बारामती में शोक सभा में पूरा पवार परिवार अपने मतभेदों को भुलाकर एकजुट दिखा.
  • शरद पवार, पार्थ पवार और रोहित पवार एक ही फ्रेम में गहरे विचार-विमर्श करते हुए दिखाई दिए.
  • पार्थ पवार 2019 के लोकसभा चुनाव में मावल सीट से लड़े थे, जबकि रोहित पवार एनसीपी के ज़मीनी नेता माने जाते हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद बारामती में आयोजित शोक सभा में एक बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला. इस दुखद घड़ी में पूरा पवार परिवार अपने तमाम मतभेदों को दरकिनार कर एक साथ खड़ा नजर आया. सभा के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की रही, जब शरद पवार, पार्थ पवार और रोहित पवार एक ही फ्रेम में गहरे विचार-विमर्श करते दिखे. परिवार की इस एकजुटता ने न केवल कार्यकर्ताओं को भावुक कर दिया, बल्कि अजित दादा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनसैलाब को यह संदेश भी दिया कि संकट के इस समय में पूरा कुनबा एक है.

इस मौके पर एक विशेष तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें पार्थ पवार और रोहित पवार, शरद पवार एकसाथ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. शोक की इस घड़ी में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय, अजित पवार गुट के नेतृत्व और भविष्य को लेकर तीखी चर्चाओं के बीच पूरे पवार परिवार का इस तरह एक साथ दिखना राजनीतिक और पारिवारिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

पार्थ पवार- अजित पवार के बड़े बेटे और शरद पवार के पोते सक्रिय चुनावी राजनीति से दूर, पार्थ 2019 के लोकसभा चुनाव में मावल सीट से लड़े और हारे, पुणे के विवादित जमीन सौदे के कारण चर्चा में रहे. वहीं, रोहित पवार- अजित पवार के भतीजे, शरद पवार के पोते (शरद पवार गुट NCP के विधायक, पार्टी में काफ़ी सक्रिय, अजित पवार की तरह ज़मीनी नेता माने जाते हैं.

बता दें कि अजित पवार 28 जनवरी को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए प्रचार करने बारामती आ रहे थे, तभी उनका प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन रनवे पर लैंड करते समय क्रैश हुआ. इस दुर्घटना में अजित पवार का निधन हो गया. चार अन्य लोगों की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई. 29 जनवरी को अजित पवार के पार्थिव शरीर का बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अंतिम संस्कार किया गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com