- वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर नया इतिहास रचा है
- उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया है
- वैभव ने एक सीजन में 23 छक्के लगाकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का सर्वाधिक छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बन गए हैं
Vaibhav Suryavanshi : अ्ंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद पर 175 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया है.वैभव का अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगाया गया यह दूसरा सबसे तेज शतक है. वहीं, अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में लगाया गया यह सबसे तेज शतक है. इसके-साथ वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर वैभव ने डेवाल्ड ब्रेविस के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. डेवाल्ड ब्रेविस ने साल 2022 अंडर1 9 वर्ल्ड कप में 18 छक्के लगाए थे. अब 19 छक्के दर्ज हो गए हैं. इसके अलावा वैभव अंडर 19 वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बाबर आजम से आगे निकल गए हैं. बाबर ने 1271 रन अंडर 19 वनडे क्रिकेट में बनाए थे.
HISTORY MADE BY THE 14-YEAR-OLD!
— Bihar Cricket Association (@BiharCriBoard) February 6, 2026
VAIBHAV SURYAVANSHI, REMEMBER THE NAME!
💎
A 55-ball CENTURY in the U-19 World Cup Final! Absolute carnage from Bihar's very own prodigy. At just 14, he has produced one of the greatest knocks in cricket history on the biggest stage of them all. pic.twitter.com/JB0O09Vdg3
अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज़्यादा छक्के
- वैभव सूर्यवंशी- 23* (2026)
- डेवाल्ड ब्रेविस- 18 (2022)
- फिन एलेन- 18 (2018)
अंडर 19 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज शतक
इसके अलावा वैभव ने गेंद पर शतक जमाया जो अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक है. इस मामले में पहले नंबर पर विल मलाजुक हैं जिनके नाम 51 गेंद पर शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. बता दें कि अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे तेज शतक राज बावा के नाम है. राज बावा ने 69 गेंद पर शतक जमाया था.
यूथ वनडे में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी का यूथ वनडे में 100 छक्के भी पूरे हो गए हैं. अंडर 19 वनडे क्रिकेट के इतिहास में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी वैभव बन गए हैं. दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के जवाबद अबरार हैं जिनके नाम अंडर 19 वनडे में 55 छक्के दर्ज है.
175 रन पर आउट हुए वैभव
फाइनल में वैभव ने 175 रन की पारी खेली, अपना पारी में वैभव ने 15 चौके औऱ 15 छक्के लगाए. वैभव की ओर से बनाया गया 175 रन अंडर-19 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय की ओर से बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं