विज्ञापन

'यह नियमित रूप से हो रहा था', अब उस्मान ख्वाजा का सैंडपेपरगेट को लेकर एक और बड़ा खुलासा

उस्मान ख्वाजा की किताब सब्र के उपजे खुलासे से पैदा हुई 'गर्मी' अभी ठंडी भी नहीं पड़ी है कि एक पोडककास्ट में ख्वाजा ने एक और बड़ा खुलासा करके क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर वार किया है

'यह नियमित रूप से हो रहा था', अब उस्मान ख्वाजा का सैंडपेपरगेट को लेकर एक और बड़ा खुलासा
उस्मान ख्वाजा की फाइल फोटो
source: X

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व लेफ्टी ओपनर उस्मान ख्वाजा ने पिछले दिनों अपनी आत्मकथा:सब्र क्या रिलीज की कि पूरे खासकर  क्रिकेट ऑस्ट्रेलियाई के होश उड़ गए. किताब के रिलीज होने के बाद से किसी न किसी दिन कुछ न कुछ बड़ा बखेड़ा खड़ा हुआ है.  ख्वाजा के आरोपों के बाद  ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने 69 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ख़्वाजा के आरोपों को "100% ग़लत" और "पूरी तरह से बकवास" भी करार दिया था. लेकिन कुछ दिनों बाद, बॉल टेंपरिंग को अंजाम देने वाले कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने ख़्वाजा के आरोपों को सही करार देकर मामले को फिर से सतह पर ला दिया. और इसे से मिले कॉन्फिडेंस से ख्वाजा अब द 'पोडकास्ट' ग्रेड क्रिकेटर पर कहा है कि ऐसी चीज़ें दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान शुरू नहीं हुई थीं और यह "ज़ीरो से 100" वाला मामला था.

यह भी पढ़ें:  सैंडपेपर विवाद: पैट कमिंस का फूटा गुस्सा, 8 साल चुप क्यों रहे? अब किताब बेचने के लिए याद आया

उन्होंने हालिया शो में कहा, 'जब हम बॉल टेंपरिंग की बात करते हैं, तो सैंडपेपर यूं ही जादुई तरीके से नहीं आया. हम जीरो से 100 पर नहीं गए. जैसे यह ऐसा नहीं था कि कुछ नहीं, कुछ नहीं, कुछ नहीं, और अरे, चलो सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हैं. उस दौरान यह क्रमिक (प्रोग्रेसिव) रूप से आगे बढ़ा था. ऐसे कई मौक़े थे जब हमें गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में कामयाबी मिली और हमने इस्तेमाल नहीं किया.  हमने ज़रूरी नहीं कि किसी कृत्रिम स्रोत का इस्तेमाल किया हो, लेकिन जैसा कि, आप जानते हैं, मेरी किताब में बात है, हमने फ्लैप्स उठाए.' 

उन्होंने कहा, 'हम आगे बढ़ाते गए, बढ़ाते गए, बढ़ाते गए, यहां तक कि पोर्ट एलिज़ाबेथ में. और ज़ाहिर है डेवी (डेविड वॉर्नर) हमेशा उन लोगों में से एक थे जो गेंद के रख-रखाव के लिए गेंद का ध्यान रखते थे, लेकिन उन पर बहुत ज़्यादा दबाव (हीट) था. जैसा कि मैंने अपनी किताब में बताया है.  दुर्भाग्य से हम सैंडपेपर की स्थिति तक पहुंच गए.लोग हमेशा मुझसे पूछते हैं कि तुम्हें पता था. मैं कहता हूं कि हमने दक्षिण अफ्रीका में यह करना शुरू नहीं किया था.'

ख्वाजा बोले, 'यह लंबे समय से लगातार चल रहा था और बद से बदतर होता गया. मैं किसी की ओर से नहीं बोलना चाहता, लेकिन यह लंबे समय से चल रहा था. गेंद के साथ अपनी रणनीतियों के ज़रिए जो हम कर रहे थे, उससे हम एक टीम के रूप में मैच जीत रहे थे. यही वजह है कि मैं यह भी कह रहा था कि मुझे क्रिकेट से प्यार है, हम एक टीम के रूप में जीतते हैं. हम एक टीम के रूप में हारते हैं.'

ख़्वाजा ने बताया कि कैसे उन्होंने पहले ग्रीनबर्ग से संपर्क किया था और तब के टीम सदस्यों द्वारा सैंडपेपर गेट की सामूहिक ज़िम्मेदारी लेते हुए एक संयुक्त बयान जारी करने के बारे में बात की थी. वह बोले, 'मैंने टॉड (ग्रीनबर्ग) को फ़ोन किया और कहा, देखो, मैं इस बारे में सोच रहा हूं. क्या बीच का कोई रास्ता निकल सकता है? जैसे, इसे सुलझाने की कोशिश करते हैं. और मैंने उनसे कहा कि मैंने यह लिखा है. मैंने कहा कि हमने एक टीम के रूप में यह जानकारी स्वीकार की कि हम जानते थे कि हम 2018 के दक्षिण अफ्रीका में गेंद की स्थिति में कृत्रिम रूप से बदलाव करके बॉल टेंपरिंग कर रहे थे चाहे वह सैंडपेपर हो या किसी अन्य माध्यम से.' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Usman Tariq Khawaja, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com