विज्ञापन

सैंडपेपर विवाद: पैट कमिंस का फूटा गुस्सा, 8 साल क्यों रहे? अब किताब बेचने के लिए याद आया

सैंडपेपरगेट स्कैंडल मामले पर पैट कमिंस ने चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि ख्वाजा की तरफ से कही गई बातें 100% गलत है. मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि सैंडपेपर मैदान पर जा रहा है.

सैंडपेपर विवाद: पैट कमिंस का फूटा गुस्सा, 8 साल क्यों रहे? अब किताब बेचने के लिए याद आया
पैट कमिंस

मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा की तरफ से हाल ही में किए गए सैंडपेपरगेट स्कैंडल से जुड़े खुलासों पर पलटवार किया है. उनका कहना है कि ख्वाजा की तरफ से कही गई बातें 100% गलत है. मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि सैंडपेपर मैदान पर जा रहा है. हमने इससे संबंधित कोई प्लान नहीं बनाया था. इससे पहले वह (उस्मान ख्वाजा) इस मुद्दे पर आठ सालों तक चुप क्यों रहे और अब अचानक से क्यों बोल रहे हैं? सबसे बड़ी बात जो है, वो ये है कि उन्होंने मुझसे या टीम के साथियों से कभी पूछा ही नहीं कि सच क्या था. सीधा उन्होंने बातों को किताब में लिख दिया.

बैनक्रॉफ्ट वाले मामले पर भड़क गए कमिंस 

उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब में लिखा है कि उन्होंने बैनक्रॉफ्ट को सावधान किया था. मगर वह उनकी बातों को माने नहीं. कमिंस ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि ख्वाजा ने बैनक्रॉफ्ट को सावधान रहने को कहा, लेकिन उनको रोका क्यों नहीं. अगर आपको चीजें पता थी तो आपको उसी वक्त रोकना चाहिए था, ना कि आठ साल बाद किताब में लिखना चाहिए था. कमिंस ने कहा दोस्त ऐसा नहीं करना चाहिए था. आपने ऐसे ही लोगों की इज्जत के साथ खिलवाड़ कर दिया. 

कप्तानी पर कमिंस का जवाब 

कप्तानी वाले मसले पर कमिंस का कहना है, ये लगाया गया आरोप सबसे गंभीर है. अगर आप कहते हैं कि कप्तान बनने के लिए गोरा होना जरूरी है, तो आपके पास उससे संबंधित सबूत होने चाहिए. ऐसा बिल्कुल नहीं है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आखिर में कहा कि आपको कहानी बताने का पूरा हक है. मैं उसके खिलाफ नहीं हूं. मगर जो बोल रहे हैं. उसकी जिम्मेदारी भी लो. इससे संबंधित दोबारा बात नहीं करना चाहता हूं. 

68 मिनट चला सवाल-जवाब का सेशन 

आपको बता दें कि कमिंस ने ये सारी बातें सिडनी स्थित क्रिकेट सेंट्रल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही. ये सवाल-जवाब का सेशन करीब 68 मिनट तक चला. उस दौरान उन्होंने कहा, 'उस्मान कहते हैं कि हमें सब कुछ पता था. अगर उनका ये कहना है कि हमें पता था और हम जानबूझकर मैदान में सैंडपेपर ले गए तो वह 100 परसेंट गलत हैं. मैं पिछले आठ सालों से लगातार यही बात कह रहा हूं. मुझे नहीं पता था कि ऐसा हो रहा है.'

ये भी पढ़ें- भारतीय खिलाड़ियों की अटक गई थीं सांसें, टर्बुलेंस के चलते वेलिंगटन में लैंडिंग हुई फेल, फिर क्या हुआ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Patrick James Cummins, Usman Tariq Khawaja, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com