विज्ञापन

यूपी चुनाव में ओमप्रकाश राजभर अपनी सीट बदलेंगे, गाजीपुर की जहूराबाद सीट छोड़ अकबरपुर से लड़ेंगे सुभासपा प्रमुख

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के सहयोगी दलों में दावेदारी तेज हो गई है. सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने गाजीपुर की जहूराबाद विधानसभा सीट छोड़कर अकबरपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे.

यूपी चुनाव में ओमप्रकाश राजभर अपनी सीट बदलेंगे, गाजीपुर की जहूराबाद सीट छोड़ अकबरपुर से लड़ेंगे सुभासपा प्रमुख
OP Rajbhar Akbarpur assembly seat
NDTV
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा फैसला किया है. उन्होंने गाजीपुर जिले की जहूराबाद सीट छोड़ने का फैसला किया है और वो अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. राजभर की पार्टी भाजपा की सहयोगी दल है और दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर वार्ता हो रही है. राजभर ने एक दिन पहले ही अपने दोनों पुत्रों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. उन्होंने अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर अपनी पार्टी की दावेदारी पर बात रखी थी. ओपी राजभर अपने बेटे अरुण राजभर को अतरौलिया सीट से लड़ाना चाहते हैं. राजभर के एक बेटे की पिछले विधानसभा चुनाव में हार हुई थी. इस सीट को लेकर सुभासपा और निषाद पार्टी दोनों ही दावेदारी ठोक रही हैं. भाजपा दोनों सहयोगी दलों के बीच इस खींचतान को खत्म करने की कवायद में जुटी है. 

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर (अरुण राजभर ) को 2024 के लोकसभा चुनाव में घोसी सीट से हार का मुंह देखना पड़ा था. विधानसभा चुनाव 2022 में शिवपुर विधानसभा सीट भी वो जीत नहीं पाए थे. हालांकि अब वो अतरौलिया सीट के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं. सीएम योगी ने राजभर की बात ध्यान से सुनी. बीजेपी नहीं चाहती कि सपा-कांग्रेस में जिस तरह सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद खुलकर सामने आए हैं, वैसा कोई सियासी संदेश एनडीए खेमे से भी जनता के बीच जाए. राजभर ने 6 दिसंबर को आजमगढ़ की सामाजिक समरसता महारैली में भी सीएम योगी को आमंत्रित किया है. 

ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन में थी. उसने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था, एक सीट पर वो सपा के सिंबल पर लड़ी थी. पार्टी ने छह सीटें जीती थीं. हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद राजभर एनडीए खेमे में आ गए थे. उन्हें यूपी की योगी सरकार में मंत्री भी बनाया गया. राजभर एनडीए में 20 से ज्यादा सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Om Prakash Rajbhar, UP CM Yogi Adityanath, UP Assembly Elections 2027, Up Election 2027, Bjp Seat Sharing Formula
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com