न्यूजीलैंड के खिलाफ दबाव के पलों में तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक यादगार जीत दिलाई. 181 के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 70 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर तिलक ने पहले नमन धीर के साथ साझेदारी और फिर नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर टीम इंडिया को एक गेंद रहते ही जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही भारत सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है. भारत की शानदार जीत के बाद पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने तिलक को लेकर भविष्यवाणी करते हुए उन्हें भविष्य का लीडर बताया.
क्रिकइन्फो पर बाएं हाथ के बल्लेबाजी की पारी को लेकर पूर्व ऑलराउंडर ने कहा,"वाह, यह शानदार था. एक समय तो ऐसा लगा था कि मैच मुश्किल हो सकता है, है ना? और हमें लगा कि यह वाकई एक कठिन काम होगा. देखिए, तिलक वर्मा एक बहुत ही बहुमुखी क्रिकेटर हैं. अगर आप उनके करियर को देखें, तो उन्होंने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 200 रन तक बनाए हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इरफान ने आगे कहा,"पिछले मैच में भी उन्होंने नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी की थी. भले ही वह पिछले मैच में सफल नहीं रहे, लेकिन उनका दिमाग बहुत तेज है. इसीलिए मैं हमेशा कहता हूं कि वह भविष्य के लीडर बनेंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि मुश्किल स्थितियों को कैसे संभालना है और अलग-अलग क्रम पर कैसे बल्लेबाजी करनी है."
तिलक की पारी को लेकर इरफान ने आगे कहा,"जो खिलाड़ी ऊपर के क्रम पर बल्लेबाजी करना पसंद करता हो, उसके लिए नीचे के क्रम पर आकर मैच जिताना-जैसा कि उन्होंने नाबाद अर्धशतक लगाकर किया-एक बेहतरीन प्रयास था. स्पिनरों के खिलाफ उन्होंने जो खेल दिखाया, वह बहुत महत्वपूर्ण था. उन्होंने छह गेंदों पर सात रन बनाए. उन्हें पता था कि पिछले मैच में वह स्पिनर के खिलाफ आउट हो गए थे, इसलिए इस बार उन्होंने तय किया कि तेज गेंदबाजों के आने पर वे उन पर हमला करेंगे, लेकिन स्पिनरों के खिलाफ, पारी की शुरुआत में, वे थोड़ा समय लेंगे. उन्होंने बिल्कुल ऐसा ही किया और बहुत बढ़िया खेले."
बता दें, क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 70 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद तिलक वर्मा ने नमन धीर (31) के साथ छठे विकेट के लिए 42 रन और नितीश रेड्डी (नाबाद 26) के साथ सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 69 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को जीत दिलाई.
तिलक ने एक बार फिर मुश्किल समय में बेहतरीन प्रदर्शन किया, ठीक वैसा ही जैसा पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में किया था. 'मेन इन ब्लू' के लिए जो जीत नामुमकिन लग रही थी, उसे हासिल करने में तिलक ने अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद प्रेजेंटेशन में बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड A के खिलाफ KL राहुल का बुरा हाल, पहले 0 फिर ऐसे अजीब अंदाज में हिट-विकेट आउट, Video
यह भी पढ़ें: 'रोहित शर्मा क्यों नहीं?' मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान की रेस पर दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं