भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के दूसरे दिन केएल राहुल एक बार फिर असफल हो गए. पहली पारी में 0 पर आउट होने के बाद राहुल दूसरी पारी में हिट विकेट होकर पवेलियन लौटे, राहुल ने दूसरी पारी में 15 गेंद का सामना करने के बाद केवल 4 रन बनाकर हिट विकेट हो गए. दूसरी पारी में केएल राहुल का आउट होना काफी अजीब था. फ्रेजर शीट की गेंद पर, उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर वापस उनकी तरफ आ गई. जैसे ही गेंद धीरे-धीरे स्टंप्स की ओर बढ़ी, राहुल ने उसे अपने बल्ले से रोकने की कोशिश की.
बल्ला बना विकेट का दुश्मन
हालांकि, गेंद को विकेट पर लगने से बचाने के चक्कर में, उनका बल्ला गलती से ऑफ स्टंप से जा टकराया. पहले तो ऐसा लगा कि राहुल बोल्ड हो गए हैं, लेकिन रीप्ले देखने पर कुछ और ही पता चला.. गेंद स्टंप्स पर नहीं लग रही थी. राहुल ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान विकेट गिर गया और उन्हें 'हिट-विकेट' आउट करार दिया गया. पवेलियन लौटते समय राहुल काफी निराश दिख रहे थे. इस मैच में शीट ने उन्हें दूसरी बार आउट किया, और इस तरह राहुल का स्कोर अनऑफिशियल टेस्ट मैच 0 और 4 रहे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Kl rahul got hit wicket vs Newzealan A 😭😭 https://t.co/ToQRh6xuV6
— Bewda babloo 🧉 (@babloobhaiya3) October 25, 2026
पहली पारी में केएल राहुल का आउट होना भी उतना ही निराशाजनक रहा. फ्रेजर शीट ने ऑफ स्टंप के बाहर एक ऐसी गेंद फेंकी जो बाहर की तरफ निकल रही थी, गेंदबाज ने केएल राहुल को ड्राइव खेलने के लिए ललचा दिया, राहुल ने अपने पैरों को ठीक से हिलाए बिना ही गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की, जिससे गेंद उनके बल्ले के किनारे से लगकर विकेटकीपर मिशेल हे के पास चली गई, जिन्होंने बिना कोई गलती किए कैच पकड़ लिया.
आठ गेंदों का सामना करने के बाद राहुल बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके बाद भारत ए की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी टीम केवल 113 रन ही बना सकी. राहुल का दूसरी बार फेल होना भारत की मुश्किलों को और बढ़ा गया, जबकि टीम 204 रनों के बड़े अंतर से उबरने की कोशिश कर रही थी.
बता दें कि न्यूजीलैंड ए की टीम ने पहली पारी में 317 रन बनाए हैं. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होने वाला है. न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, सीरीज का दूसरा मैच 27 नवंबर को खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें | वसीम अकरम ने चुनी IND-PAK की ऑलटाइम ODI XI, सहवाग-अनवर ओपनर, कोहली नंबर 5, इमरान खान कप्तान
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को लेकर अश्विन ने उठाए बैटिंग ऑर्डर पर सवाल, गौतम गंभीर को दिया बड़ा संदेश, बोले- 'यह उनका रोल
यह भी पढ़ें | MS धोनी ने IPL भविष्य पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं पुरानी विंटेज गाड़ी हूं, इस महीने लूंगा फैसला...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं