विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

IPL 2022 Mega Auction Updates: इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में कुल 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिसमें 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं . 12 और 13 फरवरी को बेंगलौर में यह ऑक्शन आयोजित होने जा रहा है. इस दो दिन के आयोजन में आईपीएल की 10 टीमें  दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. पहले से मौजूद 8 टीमों ने अपने रिटेन किए खिलाड़ियों की सूची पहले ही सौंप दी हैं, जबकि दोनों नई टीमों ने अपने तीन-तीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर  लिया है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को अपना कप्तान चुना है और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और युवा भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया. दूसरी ओर, गुजरात लायंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान के रूप में शामिल किया है और अफगान स्पिनर राशिद खान और भारत के युवा बल्लेबाज शुबमन को अपनी टीम में शामिल किया है. 

यहां पर देखिए  IPL 2022 Mega Auction के सभी LIVE Updates: 

1. प्रत्येक फ्रेंचाइजी द्वारा खर्च की जाने वाली न्यूनतम राशि : 90 करोड़ रूपये में से 67.5 करोड़ रूपये

2. टीम में खिलाड़ियों की संख्या: न्यूनतम खिलाड़ी : 18, अधिकतम खिलाड़ी : 25

3. बेस प्राइस के स्लैब : दो करोड़ रूपये, डेढ़ करोड़ रूपये, एक करोड़ रूपये, 75 लाख रूपये, 50 लाख रूपये, 40 लाख रूपये, 30 लाख रूपये, 20 लाख रूपये

4. नीलामी में उम्रदराज खिलाड़ी : दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर 43 वर्ष के

5. नीलामी का युवा खिलाड़ी : अफगानिस्तान का नूर अहमद 17 वर्ष का

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Mumbai Indians, Rajasthan Royals, Delhi Capitals, Kolkata Knight Riders, Punjab Kings, Gujarat Titans, Lucknow Super Giants, Royal Challengers Bangalore, Indian Premier League 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com