आईपीएल 2024 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को अच्छी खबर मिली है और फ्रेंचाइजी के कप्तान श्रेयस अय्यर को आईपीएल खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है. श्रेयस अय्यर अपनी पीठ की समस्या के चलते मुंबई के रणजी ट्रॉफी फाइनल के आखिरी दो दिन नहीं खेल पाए थे. हालांकि, उन्हें आईपीएल के लिए एक शर्त के साथ फिट घोषित किया गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसर, आईपीएल फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान को सलाह दी गई है कि वह फॉरवर्ड डिफेंस खेलते समय ज्यादा आगे नहीं जा सकते क्योंकि इससे उनकी चोट बढ़ सकती है.
रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस अय्यर ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी बैंगलोर के परामर्श के बाद मुंबई में एक रीढ़ की हड्डी के विशेषज्ञ से मुलाकात की और डॉक्टर ने उन्हें एहतियात के साथ खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया है कि उन्हें पैर आगे बढ़ाकर खेलते समय सतर्क रहने के लिए कहा गया है. रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा,"वह खेलने के लिए फिट है, मुंबई में एक विशेषज्ञ स्पाइन डॉक्टर से सलाह ली गई, जिसने उसे गेंद का बचाव करते समय अपने पैर को बहुत आगे नहीं खींचने की सलाह दी है. वह आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए हैं और वह खेल सकते हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ हुई पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले में टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. लेकिन सीरीज के तीसरे मैच से पहले उन्होंने पीठ में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें सीरीज के बाकी के मैचों के लिए ड्रॉप कर दिया गया था. श्रेयस अय्यर को इसके बाद बोर्ड द्वारा रणजी खेलने के लिए कहा गया था. हालांकि, अय्यर पीठ दर्द के चलते के रणजी के क्वाटर फाइनल मैच से दूर रहे. इसी दौरान एनसीए ने अय्यर को फिट घोषित किया था और अय्यर केकेआर के प्री सीजन कैंप में नजर आए थे.
हालांकि, श्रेयस अय्यर ने रणजी फाइनल के लिए खुद को उपलब्ध बताया था, लेकिन बोर्ड ने उन्हें रणजी नहीं खेलते के चलते सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं दी थी. श्रेयस अय्यर मुंबई के लिए फाइनल में नजर आए थे, जहां उन्होंने मुंबई के लिए दूसरी पारी में 95 रन बनाए थे. लेकिन पीठ दर्द की शिकायत के बाद वो फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे. मुंबई की मेडिकल टीम ने अय्यर का एमआरआई करवाने का फैसला लिया था और उनकी रिपोर्ट को एनसीए भेजा गया था.
बता दें, 22 मार्च से आईपीएल 2024 की शुरुआत हो रही है और सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है. आईपीएल ने अभी शुरुआती शेड्यूल का ऐलान किया है और जल्द ही टूर्नामेंट के बाकी बचे हुए शेड्यूल का ऐलान किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता पहला खिताब तो सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
यह भी पढ़ें: "मैं ट्रॉफी जीतने वाली अकेली...", स्मृति मंधाना ने RCB की जीत के बाद दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं