रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. बेंगलुरु ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और उसके बाद फाफ डु प्लेसिस की आक्रमक बल्लेबाजी के दम पर यह मुकाबला अपने नाम किया है. बेंगलुरु की जीत के हीरो मोहम्मद सिराज रहे, जिन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट हासिल किए. सिराज ने मैच में साहा और गिल को अपना शिकार बनाया. वहीं बेंगलुरु की जीत के नायक ने मैच के बाद कहा कि पिछले कुछ दिन से बीमार होने के कारण उन्हें लगा था कि वह इस मैच में खेल नहीं सकेंगे. सिराज ने पहले स्पैल में ही रिधिमान साहा और शुभमन गिल को आउट करके गुजरात को दबाव में ला दिया था.
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली जीत के बाद मोहम्मद सिराज ने कहा,"मैं पिछले कुछ दिन से बीमार था. लगा था कि आज खेल नहीं सकूंगा लेकिन मैं खेलना चाहता था और बहुत खुश हूं कि खेल सका." उन्होंने कहा,"सुबह उठा तो लगा कि आराम करना चाहिये , आज नहीं खेल सकूंगा. लेकिन फिर मैने सोचा कि नहीं मुझे खेलना ही है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने कहा,"पिछले दोनों मैचों में प्रदर्शन शानदार रहा. बल्ले और गेंद दोनों से. यहां 180 . 90 का स्कोर अच्छा रहता." गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उनकी टीम अब बाकी मैच जीतने पर फोकस करेगी.
उन्होंने कहा,"विकेट पर बहुत कुछ निर्भर करता है. पहले कुछ ओवर में ही पता चल जाता है और उसके हिसाब से खेलना होता है. इस विकेट पर 170 . 80 रन अच्छा स्कोर होता. पावरप्ले में हमारी बल्लेबाजी और उनकी गेंदबाजी निर्णायक रही. हम गलतियों से सबक लेकर आने वाले मैच जीतने की कोशिश करेंगे."
यह भी पढ़ें: IPL 2024 Playoff Scenerio: गुजरात को हराकर RCB ने बचाई रखी उम्मीद, जानिए प्लेऑफ में पहुंचने का क्या है समीकरण
यह भी पढ़ें: IPL 2024: कोहली के जवाब पर बुरी तरह भड़के गावस्कर, चैनल को भी दे डाली यह नसीहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं