विज्ञापन
This Article is From May 04, 2024

Watch: "आप क्यों जवाब दे रहे..." कोहली के जवाब पर बुरी तरह भड़के गावस्कर, चैनल को भी दे डाली यह नसीहत

ज्यादा दिन नहीं हुए जब गावस्कर ने विराट कोहली के धीमे स्ट्राइक-रेट पर सवाल उठाया था. और कोहली ने जो जवाब दिया, वह सनी को बहुत ही ज्यादा नाराज कर गया

Watch: "आप क्यों जवाब दे रहे..." कोहली के जवाब पर बुरी तरह भड़के गावस्कर, चैनल को भी दे डाली यह नसीहत
Gavaskar angry on Kohli: गावस्कर ने विराट के बयान पर बहुत ही ज्यादा नारजगी दिखाई है
नई दिल्ली:

महान सनी गावस्कर अपने आप में एक यूनिवर्सिटी हैं. जब गावस्कर बोलते हैं, तो पूरा क्रिकेट जगत टकटकी लगाकर सुनता है. फिर चाहे नसीहत किसी खिलाड़ी विशेष के देने की हो या बीसीसीआई. कुछ दिन पहले ही गावस्कर (Gavaskar) जारी आईपीएल (IPL 2024) मुकाबले में एक मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) के स्ट्राइक-रेट को लेकर सवाल उठाया था, जो एकदम वाजिब भी था, लेकिन जैसा जवाब (Virat' reply to Gavaskar) कोहली ने दिग्गज क्रिकेटर को दिया, वह उन्हें बहुत ह ज्यादा नाराज कर गया. सनी के इस कमेंट पर कोहली ने कमेंट्री बॉक्स के बहाने गावस्कर पर पलटवार किया, तो उनका गुस्सा शनिवार को आरसीबी और गुजरात (RCB vs GT) के बीच खेले गए मुकाबले में बुरी तरह से फूट पड़ा. गावस्कर ने विराट पर अप्रत्यक्ष रूप से बरसते हुए और नसीहत देते हुए चैनल स्टार-स्पोर्ट्स को भी नसीहत दे डाली. 

दरअसल गावस्कर के धीमे स्ट्राइक-रेट पर सवाल उठाने के बाद कोहली ने जवाब देते हुए कहा था, "जो भी लोग मेरे स्ट्राइक-रेट और स्पिन को बेहतर न खेलने की बात करते हैं, तो मुझे उनकी ये बात बहुत ही पसंद आती हैं. हम इस बारी "शोर" की परवाह नहीं करते. मेरे लिए यहां कुल मिलाकर महत्व अपना काम करने का है. " जाहिर है कि कोहली का इशारा कमेंटेटर्स की ओर था, जो गावस्कर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. और उनका गुस्सा मैच के दौरान फूटा.

काफी गुस्से में दिख रहे सनी ने व्यंग्यातमक अंदाज में कहा, "ये सभी लोग बात करते हैं! ओह! हम बाहरी शोर की परवाह नहीं करते, अच्छा? अगर ऐसा है, तो आप बाहरी शोर का जवाब क्यों दे रहे हैं? हमने सभी ने बहुत ज्यादा नहीं, लेकिन थोड़ी बहुत क्रिकेट खेली है. हमारे कोई एजेंडा नहीं है. हम वही बोलते है, जो हम देखते हैं. हमारी कोई आवश्यक और अनावश्यक पसंद नहीं है. और अगर पसंद-नापसंद हैं भी, तो हम वही बोलते हैं, जो होता है", वहीं, गावस्कर ने चैनल से कहा कि "अगर वे इसे एक बार और दिखाते हैं, तो उन्हें बहुत ही निराशा होगी क्यों ऐसा करना वर्तमान ही नहीं, बल्कि पुराने कमेंटेटरों के ज्ञान और विशेषज्ञता पर सवाल उठाने जैसा होगा." फैंस भी अपने विचार रख रहे हैं

मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है

गावस्कर की नाराजगी के बारे में फैंस जोर-शोर से चर्चा कर रहे हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Royal Challengers Bengaluru, Indian Premier League 2024, Cricket, Sunil Gavaskar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com