विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2023

IPL 2023: पोंटिंग ने किया साफ कि वॉर्नर किस नंबर पर खेलेंगे, इस ऑलराउंडर ने दिल लूटा दिल्ली हेड कोच का

कैपिटल्स के हेड कोच ने कहा,‘वह (पंत) टेस्ट बल्लेबाजों में विश्व रैंकिंग में चोटी के पांच बल्लेबाजों में शामिल है तथा हमारा कप्तान मध्यक्रम में हमारा चौथे नंबर का बल्लेबाज है. वह हमारे लिए फिनिशर है और उनकी जगह भरना असंभव है.’

IPL 2023: पोंटिंग ने किया साफ कि वॉर्नर किस नंबर पर खेलेंगे, इस ऑलराउंडर ने दिल लूटा दिल्ली हेड कोच का
डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने जा रहे हैं
नई दिल्ली:

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को यहां कहा कि चोटिल ऋषभ पंत की जगह को नहीं भरा जा सकता है और कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो उनके जैसा प्रभाव छोड़ सके. पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में घायल होने वाले पंत अनिश्चित काल के लिए बाहर हैं और पोंटिंग चाहते हैं कि उनका यह पसंदीदा खिलाड़ी घरेलू मैचों के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के डग आउट में मौजूद रहे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा,‘पंत का बाहर होना बहुत बड़ा झटका है और यह मायने नहीं रखता कि हमने उनकी जगह किसे रखा है क्योंकि हमें तब भी ऋषभ की कमी खलेगी. मैं कोई मजाक नहीं कर रहा हूं या इस तथ्य को नहीं छुपा रहा हूं कि वह खेल के तीनों प्रारूपों में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है.'

SPECIAL STLORY: 

भारत के दोनों उदीयमान लेफ्टी पेसरों का आईपीएल में खेलना संदिग्ध, हो सकते हैं टूर्नामेंट से बाहर

"इंपैक्ट प्लेयर" के अलावा ये 3 नए महत्वपूर्ण नियम भी लागू होंगे इस बार आईपीएल में

कैपिटल्स के हेड कोच ने कहा,‘वह (पंत) टेस्ट बल्लेबाजों में विश्व रैंकिंग में चोटी के पांच बल्लेबाजों में शामिल है तथा हमारा कप्तान मध्यक्रम में हमारा चौथे नंबर का बल्लेबाज है. वह हमारे लिए फिनिशर है और उनकी जगह भरना असंभव है.' मुंबई के युवा ऑलराउंडर अमन हाकिम खान ने हालांकि पोंटिंग का ध्यान खींचा है और फिरोज शाह कोटला में दो अभ्यास सत्र के बाद वह उनसे काफी प्रभावित लगते हैं.

पोंटिंग ने कहा, ‘अमन खान वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हमें काफी प्रभावित किया है और हमने उसे पाने के लिए शारदूल ठाकुर को केकेआर को दिया. मैं नहीं जानता कि आपने उसे खेलते हुए कितना देखा है, लेकिन अभ्यास के पिछले दो दिन उसने काफी प्रभावित किया.' पोंटिंग ने हालांकि इस पर सहमति जताई कि उनके मध्यक्रम में कुछ अच्छे पावर हिटर है जो पंत की कमी पूरी करने की कोशिश करेंगे.

उन्होंने कहा,‘जब हम मध्यक्रम में पावर हिटर की बात करते हैं तो हमारे पास अमन खान, रोवमैन पॉवेल और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी हैं. अक्षर की बल्लेबाजी में पिछले 12 महीनों में काफी सुधार हुआ है. हम ऋषभ की कमी पूरा करने का तरीका ढूंढेंगे लेकिन हमें उसी तरह का कुशल खिलाड़ी नहीं मिलेगा.' डेविड वॉर्नर ने भारत के खिलाफ हाल में समाप्त हुए तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भले ही चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की लेकिन पोंटिंग ने साफ किया कि दिल्ली कैपिटल्स का नवनियुक्त कप्तान पारी का आगाज करेगा जिस रूप में पिछले दो दशकों से उन्होंने सफलता हासिल की है.

पोंटिंग ने कहा,‘मैं नहीं चाहता कि वॉर्नर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करें. वह आईपीएल इतिहास का सबसे सफल सलामी बल्लेबाज है और पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने जो मैच खेले थे उनमें भी हमने इसे देखा.' उन्होंने कहा,‘वह हमारी तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज था और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर कई मैच जिताए.'

ये भी पढ़ें-

*IND vs AUS: DRS रिव्यु के लिए Rohit के सामने जिद करने लगे Kuldeep Yadav, फिर कप्तान का माथा ठनक गया, Video

* WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाली इकलौती टीम बनी

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ricky Ponting, Delhi Capitals, David Andrew Warner, Indian Premier League 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com