IPL 2023 Final, IPL Final CSK vs GT: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल का फाइनल खेला जाने वाला है. इस सीजन लीग राउंड में सीएसके ने 14 मैच में 8 मैच में जीत हासिल की तो वहीं गुजरात ने 14 में 10 मैच में जीत हासिल करने में सफलता पाई थी. वहीं, क्वालीफायर एक में गुजरात को सीएसके ने हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई थी. बता दें कि गुजरात ने 2022 के आईपीएल सीजन में खिताब अपने नाम किया था. वहीं, सीएसके अबतक 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. ऐसे में इस बार क्या सीएसके मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएगी. या फिर लगातार दूसरी बार हार्दिक की कप्तानी वाली गुजरात की टीम खिताब जीतने में सफल रहेगी.
इस सीजन लीग राउंड में सीएसके ने 14 मैच में 8 मैच में जीत हासिल की तो वहीं गुजरात ने 14 में 10 मैच में जीत हासिल करने में सफलता पाई थी. वहीं, क्वालीफायर एक में गुजरात को सीएसके ने हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई थी. बता दें कि गुजरात ने 2022 के आईपीएल सीजन में खिताब अपने नाम किया था. वहीं, सीएसके अबतक 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. ऐसे में इस बार क्या सीएसके मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएगी. या फिर लगातार दूसरी बार हार्दिक की कप्तानी वाली गुजरात की टीम खिताब जीतने में सफल रहेगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आईपीएल में सीएसके और गुजरात का रिकॉर्ड (CSK vs GT head to Head IPL)
IPL में सीएसके और गुजरात के बीच 4 मैच हुए हैं जिसमें 3 मैच में गुजरात और एक मैच में सीएसके को जीत मिली है.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (Narendra Modi Stadium IPL Stats and Record)
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, सीएसके और जीटी के बीच अब तक केवल मैच हुए हैं जिसमें गुजरात की टीम मैच जीतने में सफल रही थी. वहीं, इस मैदान पर आईपीएल में अबतक 26 मैच हुए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 13 मैच जीतने में सफल रही है तो वहीं बाद में बैटिंग करने वाली टीम को बी 13 मैच में जीत मिली है. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर गुजरात ने बनाया है. क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात ने 233/3 का स्कोर बनाया था.
कैसा होगा प्लेइंग इलेवन
सीएसके अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करेगी. धोनी हमेशा से उन्हीं खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ते हैं जो सीजन में लगातार टीम के साथ बने रहते हैं. ऐसे में टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना लगभग मुश्किल है, यदि कोई खिलाड़ी चोटिल हुआ तो संभवत: प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है.
दूसरी ओर गुजरात की टीम भी इस मैच में अपने उन्हीं खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 मैच खेला था. यानी बदलाव की गुंजाइश न के बराबर है. इसका मतलब यह हुआ कि दोनों टीमें विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ आजके मैच में उतरेगी.
आईपीएल 2023 Final सीएसके vs गुजरात: संभावित प्लेइंग इलेवन (Playing XI)
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी (c & wk), शिवम दूबे, मोइन अली, डेवोन कॉनवे, रवींद्र जडेजा, अंबाती रायडू, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और महेश थीक्षणा
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (c), दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, रिद्धिमान साहा (wk), दर्शन नालकंडे, राशिद खान और मोहित शर्मा
कितने बजे से देख पाएंगे मैच
टॉस भारत के समय के अनुसार 7:30 बजे होगा और फाइनल 8 बजे से खेला जएगा. जियो सिनेमा पर मैच का लाइव टेलीकास्ट ऑन लाइन देख सकते हैं. टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर आईपीएल फाइनल के लाइव टेलीकास्ट होगा.
--- ये भी पढ़ें ---
* 'चेन्नई सुपर किंग्स के पास है फाइनल जीतने का ख़ास फॉर्मूला, कोच फ्लेमिंग ने बताया प्लान
* अगर IPL Final में हुई बारिश तो क्या होगा, इन 7 प्वाइंट्स से जानें कि कौन बनेगा चैंपियन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं