चेन्नई सुपर किंग्स ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट के हरा दिया और रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स बारिश से बाधित मुकाबले में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को हराने में सफल हुई. इस मुकाबले में एक समय गुजरात का पलड़ा भारी दिख रहा था, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर जडेजा ने दो बाउंड्री लगाई और चेन्नई को जीत दिलाई. इस मुकाबले में जीत के बाद रवींद्र जडेजा को धोनी ने खुशी ने गले लगाया था और फिर हवा में उठा लिया था, जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. वहीं इस मैच में जीत के बाद धोनी का सर जडेजा को लेकर सालों पहले किया गया ट्वीट वायरल हो गया.
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2013 में रवींद्र जडेजा को लेकर एक ट्वीट किया था. धोनी ने लिखा था,”जब आप सर रवींद्र जडेजा को एक बॉल पर दो 2 रन बनाने के लिए कहेंगे तो वह एक गेंद रहते ही जीत दर्ज कर लेंगे.”
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
When you give Sir Ravindra Jadeja one ball to get 2 runs he will win it with one ball to spare !!
— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) April 13, 2013
बताते चलें कि, चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे और गेंद मोहित शर्मा के हाथों में थी. मोहित शर्मा ने इस ओवर में चार गेंदें सीधे यॉर्कर फेंकी और कोई भी बाउंड्री नहीं जाने दी. इस समय ऐसा लग रहा था कि चेन्नई यह मुकाबला हार जाएगी. चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में भी सभी के चेहरे लटके हुए थे. धोनी खुद मायूस नजर आ रहे थे. लेकिन इसके बाद मैच की आखिरी दोनों गेंदों में जडेजा ने चेन्नई को जीत दिला दी. जडेजा ने पहले 5वीं गेंद पर छक्का जड़ा और इसके बाद आखिरी गेंद पर चौका जड़ा और चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिला दी.
--- ये भी पढ़ें ---
* IPL 2023 Prize Money: धोनी की CSK पर हुई पैसों की बारिश, मिले इतने करोड़ ,गुजरात भी मालामाल, जानें पूरी लिस्ट
* जडेजा ने 2 गेंद में पलटी बाजी, धोनी ने उठाया गोद में, इयान बिशप की कमेंट्री, ऐसा था CSK की जीत का रोमांच, Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं