- विराट जुड़ चुके हैं आरसीबी के साथ
- शुक्रवार को किया था नेट अभ्यास
- दूसरे चरण को लेकर रखी अपनी राय
IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा है कि श्रीलंकाई वैनिदु हसारंगा और दुशमंथ चमीरा ने दूसरा सेशन शुरू होने से पहले टीम को काफी मजबूती प्रदान की है. ध्यान दिला दें कि आरसीबी के मैनेजमेंट ने कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलियाई एडम जंपा की जगह हसारंगा और डेनियल सैम्स की जगह चमीरा को टीम में शामिल किया है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने हालिया समय में बहुत ही अच्छा प्रभाव छोड़ते हुए टी20 में दुनिया भर के समीक्षकों को प्रभावित किया.
विराट ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पहले चरण में जंपा और रिचर्ड्सन हमारे साथ थे, लेकिन उन्होंने दूसरे चरण में अपनी वजहों के चलते न खेलने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि इन की जगह हमारी टीम में वैनिदु हसारंगा और दुशमंथ चमीरा आए हैं. इन्होंने श्रीलंका के लिए काफी क्रिकेट खेली है और ये अच्छी तरह से जानते हैं कि इस तरह की पिच पर कैसे खेलना है. उम्मीद है कि उनकी क्षमता यूएई की पिच पर हमारे लिए काफी कारगर साबित होगी. निश्चित ही, इनके आने से हम मजबूत महसूस कर रहे हैं और इनके आने से टीम को दूसरे आयाम मिले हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें
T20 World Cup से पहले IPL में होगा खिलाड़ियों का टेस्ट, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
धोनी के टीम विराट का मेंटोर बनने पर सहवाग ने कही 'दिल की बात'
शास्त्री के बाद टीम इंडिया का अगला कोच कौन होगा, ये दो बड़े दिग्गजों के नाम आए सामने
पीसीबी चेयरमैन और शोएब अख्तर न्यूजीलैंड बोर्ड पर पुरी तरह बरसे, रमीज राजा ने दी वॉर्निंग
आरसीबी कप्तान ने कहा कि नए खिलाड़ियों के आने से आरसीबी का प्रदर्शन पहले की तुलना में बेहतर हुआ है. जब मई में कोविड के कारण टूर्नामेंट रुका, तो मैक्सवेल पहले चरण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. विराट ने कहा कि पहले चरण में हमने अच्छी शुरुआत की थी. हम जानते हैं कि हम एक तय ब्रांड की क्रिकेट खेल सकते हैं. हमने पहले चरण में ऐसा सफलतापूर्वक दिखाया और नियमित रूप से अच्छी क्रिकेट खेली.
कोहली ने कहा कि अगर आप पिछले सात मैच जीत भी चुके हैं, तो भी आपको आठवां मैच ठीक उसी जुनून के साथ खेलना पड़ता है. और अगर आपके पास पांच मैचों में एक भी जीत नहीं होती, तो भी आपको प्रेरणा ढूंढनी होती है. हम इस स्थिति से गुजर चुके हैं. निश्चित ही, आप चीजों और हालात को पक्का मानकर नहीं चल सकते. कप्तान ने कहा कि जब क्वारंटीन के बाद मैंने शुक्रवार को प्रैक्टिस की, तो मैंने बिल्कुल भी महसूस नहीं किया कि हम बिल्कुल भी दूर थे. मैंने महसूस किया कि जहां हमने छोड़ा था, यह ठीक उसका विस्तार है.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं