IPL: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स (CSK vs MI) के बीच रविवार को होने वाले धमाकेदार मैच से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दूसरे चरण का आगाज होगा जिसमें खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2021) से पहले यूएई की परिस्थितियों को समझने का भी मौका मिलेगा. भारत में कोविड-19 (COVID-19) की दूसरी लहर के कारण आईपीएल (IPl) को मई में बीच में ही स्थगित करना पड़ा था. उस समय तक टूर्नामेंट के 29 मैच ही हो पाये थे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अब ऐसी किसी स्थिति से बचने के लिये प्रार्थना कर रहा होगा. बीसीसीआई को आईपीएल के दूसरे चरण के आयोजन के लिये कार्यक्रम तय करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी.
ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय टीम में कोविड-19 के मामले पाये जाने से बीसीसीआई की भी सांसे फूलने लगी थी लेकिन यह बड़ा मुद्दा नहीं बना तथा भारत और इंग्लैंड के जिन खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलना है वे सुरक्षित यहां पहुंच गये. पिछले वर्ष पूरा आईपीएल यूएई में खेला गया था और तब किसी तरह की परेशानी नहीं हुई थी. बीसीसीआई को इस बार भी यहां टूर्नामेंट के सफल आयोजन की उम्मीद है. आईपीएल में 2019 के बाद पहली बार सीमित संख्या में दर्शक भी उपस्थित रहेंगे जिससे टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
टी20 विश्व कप (T20 World Ciup) के लिये टीमें घोषित की जा चुकी हैं लेकिन आईपीएल के प्रदर्शन को तब भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर अंतिम क्षणों में भी कोई अन्य खिलाड़ी उसकी जगह ले सकता है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वैसे भी 10 अक्टूबर तक बदलाव की अनुमति दे रखी है. विश्व कप के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ने की घोषणा करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आईसीसी ट्राफी उठाने का अपना सपना पूरा करने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आईपीएल का पहला खिताब दिलाना चाहेंगे. पिछले साल का उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स (DC) भी अपने पहले खिताब की तलाश में है. वह अभी अंक तालिका में शीर्ष पर है. उसके अलावा चेन्नई, बेंगलोर और पांच बार का चैंपियन मुंबई इंडियन्स (MI) शीर्ष चार में शामिल हैं.
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
आईपीएल के दूसरे फेज में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनपर विशेष नजर रहेगी. जानते हैं उनके बारे में

हार्दिक पंड्या
पहले फेज में हार्दिक (Hardik Pandya) का कमाल नहीं दिखा था. ऐसे में अब उनसे दूसरे फेज में फैन्स को काफी उम्मीद है. शार्दुल ठाकुर ने हाल के समय में शानदार परफॉर्मेंस किया है, जिससे हार्दिक पर दवाब बना है. आईपीएल में हार्दिक अपने पुराने रंग में आने को बेताब होंगे.
शुभमन गिल
दूसरे दौर में शुभमन गिल (Shubhman Gill) से खासा उम्मीद है. पहले फेज में गिल उम्मीद पर खड़े नहीं उतर पाए है जिससे अभ उनके ऊपर भी दवाब बना है. अबतक गिल ने आईपीएल में 48 मैच खेले हैं जिसमें 1071 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें
* PAK vs NZ: पीसीबी चेयरमैन और शोएब अख्तर न्यूजीलैंड बोर्ड पर पुरी तरह बरसे, रमीज राजा ने दी वॉर्निंग- Video
* Pak vs Nz: पाकिस्तान की बुरी तरह भद पिटी, इमरान ने खूब मनाया लेकिन नहीं ही मानी न्यूजीलैंड टीम
* PAK vs NZ: फिर खुली पाकिस्तान की पोल, न्यूजीलैंड ने रद्द किया दौरा, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला- Video
* IPl 2021: दूसरे चरण में फैंस को खलेगी इन विदेशी सितारों की बहुत ज्यादा कमी
ईशान किशन
ईशान किशन (Ishan Kishan) को टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में भी मौक मिला है. अब आईपीएल के दसरे दौर में ईशान का जलवा दिखा तो यकीनन टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की प्लेइंग इलेवन में भी जगह बना पाने में सफल हो जाएंगे. ईशान को आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है.

Photo Credit: Instagram
युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं मिली जो फैन्स के लिए चौंकाना वाला फैसला रहा. खुद चहल भी आईपीएल में शानदार परफॉर्मेंस कर फिर से चयनकर्ताओं का विश्वास जीतना चाहेंगे.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं