- WTC Final में हार के बाद ज्यादा बिगड़े हालात
- टीम विराट का ड्रेसिंग रूम बंटा हुआ
- कुछ खिलाड़ियों को पसंद नहीं कप्तान का रवैया
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के वीरवार को टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बाद इस फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने के ऐलान के बाद से कई कहानियां छन-छन कर बाहर आ रही हैं. और इनमें से एक थ्योरी यह भी रही कि पिछले कुछ समय से ड्रेसिंग रूम का माहौल ठीक नहीं था और मैदान के बाद विराट खिलाड़ियों के उपलब्ध नहीं थे और संवाद का अभाव था, वगैरह, वगैरह. सूत्रों के अनुसार ड्रेसिंग रूम के हालात पिछले दिनों WTC Final में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद और खराब हो गए थे. हार के बाद विराट ने मीडिया से बातचीत में लैक ऑफ इंटेंट (इरादे का अभाव) का जिक्र किया था और यह बात टीम के एक सीनियर खिलाड़ी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी. और इस बात को लेकर इस सीनियर खिलाड़ी ने बोर्ड सचिव जय शाह के साथ बात की थी.
सूत्रों ने कहा कि कुछ खिलाड़ी विराट के एटीट्यूड को लेकर खुश नहीं हैं. वह अपना नियंत्रण खो रहे हैं. वह अपना सम्मान खो चुके हैं और कुछ खिलाड़ियों को उनका रवैया बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा. कुछ खिलाड़ियों का सोचना है कि अब अंतरराष्ट्रीय लीडर नहीं हैं और उन्हें खिलाड़ियों का सम्मान हासिल नहीं है. जब भी विराट से संवाद की बात आती है, कुछ खिलाड़ी अपनी सीमा में चले जाते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें
T20 World Cup से पहले IPL में होगा खिलाड़ियों का टेस्ट, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
धोनी के टीम विराट का मेंटोर बनने पर सहवाग ने कही 'दिल की बात'
शास्त्री के बाद टीम इंडिया का अगला कोच कौन होगा, ये दो बड़े दिग्गजों के नाम आए सामने
पीसीबी चेयरमैन और शोएब अख्तर न्यूजीलैंड बोर्ड पर पुरी तरह बरसे, रमीज राजा ने दी वॉर्निंग
सूत्रों के अनुसार जब एक कोच ने नेट अभ्यास के बाद विराट की बैटिंग को लेकर कुछ सुझाव दिए, तो वह उन पर बुरी तरह से चिल्ला उठे.साथ ही, कोहली की खराब फॉर्म ने भी मुद्दे को और जटिल बना दिया. सूत्र ने कहा कि कोहली पिछले लंबे समय से बड़ी पारी खेलनें में नाकाम रहे और इस बाद ने मुद्देको और जटिल बना दिया. जब हाल ही में एक कोच ने उन्हें नेट पर कुछ सुझाव दिए, तो कोहली यह कहते हुए चिल्ला उठे, "डॉन्ट कन्फ्यूज मीं." कोहली इससे नियमंत्रित करने में नाकाम रहे और यह उनके आक्रामक बर्ताव में साफ झलका.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं