विज्ञापन

IND vs ENG Highlights: संजू सैमसन ने बताया क्यों जसप्रीत बुमराह ने फेंका 18वां ओवर? मैच के बाद किया खुलासा

Sanju Samson on Why Jasprit Bumrah Bowled 18th Over: संजू सैमसन को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. इस मैच में जसप्रीत बुमराह का 18वां ओवर टर्निंग प्वॉइंट रहा और मैच के बाद संजू ने बताया क्यों बुमराह 18वां ओवर फेंकने आए.

IND vs ENG Highlights: संजू सैमसन ने बताया क्यों जसप्रीत बुमराह ने फेंका 18वां ओवर? मैच के बाद किया खुलासा
Sanju Samson Why Jasprit Bumrah Bowl 18th Over

Sanju Samson on Why Jasprit Bumrah Bowled 18th Over: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सांसें रोक देने वाले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई. जैकब बेथेल की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड आखिरी समय तक रन चेज में बनी हुई थी. लेकिन जसप्रीत बुमराह मैच का 18वां ओवर फेंकने आए और उसने पूरी तस्वीर बदल दी. इसके बाद हार्दिक ने अपने अगले ओवर में सिर्फ 9 रन दिए. कप्तान का यह फैंसला चौंकाने वाला था, लेकिन इसने जीत की इबारत लिखी. आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 30 रन चाहिए थे और वो इसे नहीं बना सकी. वहीं मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच रहे संजू सैमसन ने तस्वीर साफ की कि आखिर क्यों बुमराह 18वां ओवर फेंकने आए थे. 

इंग्लैंड के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में 42 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों के दम पर 89 रनों की पारी खेलने और टीम इंडिया को 253 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन से मैच के बाद मीडिया के सामने आए तो उनसे सवाल हुआ कि आखिर बुमराह 18वां ओवर क्यों फेंकने आए थे. पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू ने इस सवाल का जवाब दिया. संजू ने कहा,"हम खेल को थोड़ा पहले खत्म करना चाहते थे और इसीलिए हम आखिरी 2 ओवर से पहले बुमराह, हार्दिक के साथ गए."

जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों के दम पर 105 रनों की पारी खेलकर मैच को इंग्लैंड की तरफ मोड़ ही दिया था. जब जैकब बेथेल खेल रहे थे, तब एक बार को लगा कि इंग्लैंड मैच निकाल ले जाएगी. संजू ने भी यह बात मानी. उन्होंने कहा,"बेथेल ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मुझे लगा कि एक समय उनके पास मौका है. लेकिन जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने गेंदबाजी की. आप एक पीढ़ी में एक बार आने वाले गेंदबाज़ बुमराह के बारे में जानते हैं."

इंग्लैंड ने 17वें ओवर की समाप्ती पर 209 रन बना लिए थे और उसे 18 गेंद में 45 रन चाहिए थे. कप्तान सूर्या ने इसके बाद सबको चौंकाते हुए गेंद बुमराह को थमाई. जिन्होंने  शानदार ओवर फेंका और 6 रन दिए. इससे इंग्लैंड का जरूरी रन रेट 20 के करीब हो गया. इसके बाद हार्दिक ने अपने अगले ओवर में 9 रन दिए और सैम करन का विकेट निकाला. इससे इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 30 रन का लक्ष्य मिला. दुबे ने आखिरी ओवर फेंका.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG Semifinal Highlights: भारत लगातार दूसरे T20 वर्ल्ड कप फाइनल में, सांसे रोकने वाले मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया

यह भी पढ़ें:  ईरान युद्ध का असर क्रिकेट पर: भारत में 'कैद' हुई वेस्टइंडीज की टीम, डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com