हालिया समय भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत ही खास रहे हैं. कुछ अहम बातें हुयी हैं, तो कुछ होने जा रही हैं. मसलन विराट का कप्तानी छोड़ने का फैसला, एमएस धोनी का विश्व कप (T20 World Cup) के लिए मेंटोर बनना, वगैरह-वगैरह. एमएस धोनी के मेंटोर बनने पर भी प्रतिक्रिया आना अभी बंद नहीं हुआ है. और अब धोनी की नियुक्ति को लेकर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने मुंह खोला है. सहवाग ने कहा है कि एमएस धोनी व्हाइट बॉल फॉर्मेट में हमेशा ही गेंदबाजों के कप्तान रहे हैं और विश्व कप में उनकी उपस्थिति से जसप्रीत बुमराह सहित बाकी गेंदबाजों को बहुत ही ज्यादा फायदा होगा.
सहवाग ने कहा कि धोनी की मुख्य और बड़ी ताकत सीमित ओवरों के खेल में गेंदबाजों की मनोदशा को समझना रहा है. उन्होंने कहा कि बतौर विकेटकीपर मैदान पर फील्डिंग सजाने के मामले में एमएस बहुत ही शानदार थे. और यह वह बात है, जो विश्व कप में गेंदबाजों की मदद करेगा. गेंदबाज एमएस के दिमाग को पढ़ सकते हैं और बल्लेबाज के खिलाफ रणनीति बना सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें
* PAK vs NZ: पीसीबी चेयरमैन और शोएब अख्तर न्यूजीलैंड बोर्ड पर पुरी तरह बरसे, रमीज राजा ने दी वॉर्निंग- Video
* Pak vs Nz: पाकिस्तान की बुरी तरह भद पिटी, इमरान ने खूब मनाया लेकिन नहीं ही मानी न्यूजीलैंड टीम
* PAK vs NZ: फिर खुली पाकिस्तान की पोल, न्यूजीलैंड ने रद्द किया दौरा, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला- Video
* IPl 2021: दूसरे चरण में फैंस को खलेगी इन विदेशी सितारों की बहुत ज्यादा कमी
वीरू बोले कि जब बात युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन की आती है, तो एमएस से बेहतर कोई दूसरा मेंटोर नहीं हो सकता. सहवाग ने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम में ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो स्वभाव से शर्मीले और अपने कप्तान से बात करने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं. सहवाग ने कहा कि एमएस हमेशा ही ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिनसे आसानी से संपर्क साधा जा सकता है. साथ ही, वह युवाओं के लिए एक बेहतरीन समस्या का समाधान करने वाले शख्स हैं.
ध्यान दिला दें की बीसीसीआई ने विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. इसमें तीन रिजर्व खिलाड़ी भी हैं. इस पर वीरू ने कहा कि आईसीसी ने 10 अक्टूबर तक टीम में बदलाव का समय रखा है. और ऐसे में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अभी भी जगह दी जा सकती है. पूर्व ओपनर बोले कि आईपीएल में अभी सात मैच और खेले जाने हैं. इसका मतलब यह है कि आपके पास प्रदर्शन करने के लिए अभी भी समय है. जो खिलाड़ी किनारे पर रह गए हैं, वे अभी भी सेलेक्टरों को प्रभावित कर सकते हैं. अब जबकि आईसीसी ने बदलाव के लिए समय रखा है, तो अगर मूल टीम में कुछ बदलाव होते हैं, तो मुझे हैरानी नहीं होगी.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं