- सात जून से खेला जाएगा WTC Final
- भारत और ऑस्ट्रेलिया होंगे आमने-सामने
- टीम इंडिया का हो चुका है ऐलान
जून में खेले जाने वाले WTC Final के लिए भारतीय क्रिकेट टीम तीन टुकड़ों में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में खिलाड़ियों के पहले जत्थे में वो खिलाड़ी शामिल रहेंगे, जिनकी टीमें प्ले-ऑफ राउंड में जगह नहीं बना सकीं. सूत्रों और एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने यह फैसला टीम मैनेजमेंट की सलाह के बाद लिया है, जिससे खिलाड़ी खुद को इंग्लैंड के हालात में ज्यादा से ज्यादा ढाल सकें. WTC Final मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात से ग्यारह जून के बीच खेला जाएगा. और इसी फाइनल के लिए BCCI प्रैक्टिस मैच के आयोजन की प्लानिंग कर रहा है.
SPECIAL STORIES:
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विराट ने जड़ा 103 मी. लंबा छक्का, तो नॉन-स्ट्राइकर कप्तान फाफ का मुंह खुला का खुला रह गया
अब जबकि ज्यादार भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं और फटाफट क्रिकेट की मानसिकता में हैं. ऐसे में सभी खिलाड़ी WTC Final से पहले प्रैक्टिस मैच खेलना चाहते थे. इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को तीन टुकड़ों में इंग्लैंड भेजने का समय लिया है. यह भी एक तथ्य है कि जहां भारतीय खिलाड़ी वनडे की मानसिकता में जकड़े हुए हैं, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अपने-अपने तरीके से मेगा फाइनल के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं.
ऐसे में आईपीएल प्ले-ऑफ मैच और फाइनल मुकाबले और WTC Final के बीच कम समय होने के कारण बीसीसीआई जो रास्ता निकाल सकता था, उसने वह निकालने की कोशिश की है. यही वजह है कि खिलाड़ियों का पहला जत्था 23 मई को, तो दूसरा दल ठीक अगले दिन दूसरे प्ले-ऑफ मुकाबले के बाद इंग्लैं के लिए रवाना होगा, जबकि तीसरा और आखिरी जत्था 30 मई को उड़ान भरेगा. ऐसे में टेस्ट मैच से पहले खिलाड़ियों के पास एक हफ्ते का समय रहेगा. और इन्हीं सात दिनों में भारतीय टीम वॉर्म-अप या प्रैक्टिस मैच खेलेगी
--- ये भी पढ़ें ---
* IPL 2023: SRH के खिलाफ एकतरफा जीत पर Kohli ने दिया 'विराट' बयान, "बाहर कोई क्या..."
* VIDEO: फाफ डु प्लेसिस के साथ 172 रनों की साझेदारी पर विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, 'इसका राज है...'
* RCB vs SRH: विराट कोहली के शतक पर पत्नी अनुष्का शर्मा का दमदार रिएक्शन, 'बम है वो'
MI vs LSG: जीत के बाद Mohsin Khan ने बताया, अपने करियर का सबसे डरावना एहसास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं