विज्ञापन

वर्ल्ड कप से चैंपियंस ट्रॉफी तक, ICC ने 2035 तक के शेड्यूल का किया ऐलान, जानें कब होंगे बड़े टूर्नामेंट

आईसीसी ने आने वाले साल 2035 तक के बड़े इवेंट्स के शेड्यूल और तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस कार्यक्रम में वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट शामिल हैं.

वर्ल्ड कप से चैंपियंस ट्रॉफी तक, ICC ने 2035 तक के शेड्यूल का किया ऐलान, जानें कब होंगे बड़े टूर्नामेंट
आईसीसी ने 2035 तक के बड़े टूर्नामेंट के शेड्यूल का किया ऐलान
BCCI

आईसीसी ने 2035 तक पुरुषों के प्रमुख टूर्नामेंटों की विंडो के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही आगामी  सालों के आईसीसी इवेंट्स का रोडमैप साफ हो गया है. तय किए गए शेड्यूल के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2028 से लेकर आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2035 तक का कार्यक्रम तय है.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 12 अक्टूबर से 12 नवंबर 2028 तक होने वाले पुरुष T20 वर्ल्ड कप के 11वें संस्करण के बाद, अगला टूर्नामेंट 2030 में होगा, जिसकी मेजबानी इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड के साथ मिलकर करेगा. इसके बाद के दो संस्करण 2032 और 2034 में होने हैं, लेकिन इनके वेन्यू  अभी तय नहीं किए गए हैं. 

वहीं, अगले साल साफउथ अफ्रीका में होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद, यह टूर्नामेंट वापस उपमहाद्वीप में आएगा, जहां 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक भारत और बांग्लादेश मिलकर इसकी मेजबानी करेंगे. साल 2035 में होने वाले अगले संस्करण की भी पुष्टि हो गई है, जो अक्टूबर-नवंबर के दौरान आयोजित किया जाएगा, लेकिन इसके मेजबान अभी तय नहीं किए गए हैं. 

आईसीसी के 2035 तक का पूरा शेड्यूल

साल आईसीसी टूर्नामेंटमेजबानतारीख
    2028     ICC पुरुष T20 विश्व कप 2028 ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड12 अक्टूबर – 12 नवंबर
2029ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल इंग्लैंड8–12 जून
2029ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2029भारत9–28 अक्टूबर
2030ICC पुरुष T20 विश्व कप 2030 इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड 4 जुलाई – 4 अगस्त
2031 ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2031इंग्लैंड12–16 जून
2031 ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2031 भारत, बांग्लादेश 9 अक्टूबर – 23 नवंबर
2032ICC पुरुष T20 विश्व कप 2032वेन्यू तय होना बाकी14 अक्टूबर – 14 नवंबर
2033 ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2033वेन्यू तय होना बाकी9–13 जून
2033 ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2033वेन्यू तय होना बाकी2–23 अक्टूबर
    2034    ICC पुरुष T20 विश्व कप 2034वेन्यू तय होना बाकी     6 जुलाई – 6 अगस्त
2035ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2035वेन्यू तय होना बाकी 7–11 जून
2035 ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2035 वेन्यू तय होना बाकी2 अक्टूबर – 18 नवंबर
साल आईसीसी टूर्नामेंटमेजबानतारीख

यह भी पढ़ें | गुरनूर बराड़ का जलवा, अर्शदीप सिंह टॉप-3 में, भारत-न्यूजीलैंड ODI सीरीज के टॉप-5 गेंदबाज

यह भी पढ़ें | जीत के लिए जप रहे थे सीता-राम, PAK फैन्स लगा रहे थे 'सहवाग-सहवाग' के नारे, अपने पापा से बोले आर्यवीर

यह भी पढ़ें | गौतम गंभीर का मास्टरस्ट्रोक! एक मैसेज से बदला पूरा मैच, भारत की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Cricket Council, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com