- कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा भी रहे बैठक में
- कई सिफारिशें कई गईं टीम इंडिया के भले के लिए
- जल्द से जल्द लागू की जाएंगी सिफारिशें
साल 2023 के शुरुआती दिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के दिग्गजों की मुंबई में हुई बैठक में पिछले दिनों टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन सहित कई मुद्दों की समीक्षा की गई. इस बैटक में अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिन जय शाह, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़, हेड ऑफ क्रिकेट (एनसीए) वीवीएस लक्ष्मण और सेलेक्शन कमिटि के चीफ चेतन शर्मा ने हिस्सा लिया. खासी लंबी चली इस बैठक में अन्य मुद्दों में खिलाड़ियों की उपलब्धता, वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस के मानकों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इसके अलावा इस साल के आखिर में भारत में खेले जाने वाले फिफ्टी-फिफ्टी विश्व कप के रोडमैप पर भी चर्चा की गई.
SPECIAL STORIES
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
दिग्गजों के बीच लंबी चर्चा के बाद टीम इंडिया में सुधार के लिए कुछ अहम सिफारिशें की गई हैं. और बीसीसीआई इन्हें जल्द से जल्द हरी झंडी दिखाने जा रहा है. इनमें से एक अहम सिफारिश उभरते हुए खिलाड़ियों को टीम इंडिया के लिए अपने चयन का दावा ठोकने से पहल पर्याप्त घरेलू क्रिकेट खेलनी होगी. इसके अलावा अब टीम में चयन के लिए यो-यो टेस्ट और डेक्स टेस्ट चयन के लिए एक अहम मानक होगा. और इन टेस्टों को सेंट्रल पूल में शामिल सभी खिलाड़ियों पर लागू किया जाएगा.
एक और सिफारिश के तहत पुरुषों के एफटीपी (फ्यूचर टूर प्रोग्राम) और इस साल विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) आईपीएल में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर निगरानी रखने के लिए फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर काम करेगी. बता दें कि यो-यो टेस्ट एरोबिक फिटनेस टेस्ट है जिससे दमखम का आंकलन किया जाता है. इसमें बीस बीस मीटर की दूरी पर रखे गए मार्कर के बीच बढ़ती हुई गति से दौड़ना होता है. विराट कोहली के भारतीय टीम का कप्तान रहते यह टेस्ट शुरू किया गया था. इसमें पहले पास होने के लिये 16.1 स्कोर जरूरी था जो बाद में 16 . 5 कर दिया गया.
ये भी पढ़ें :
Rishabh Pant को प्लास्टिक सर्जरी के लिए एयरलिफ्ट कर लाया जा सकता है दिल्ली : रिपोर्टस
ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर व अनुपम खेर, लोगों से की ये खास अपील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं