India vs Zimbabwe 3rd T20I Highlights: कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के अर्धशतक के बाद वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के फिरकी के जादू से भारत ने जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां 23 रन की जीत के साथ पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनाई. भारत के 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिंबाब्वे की टीम ऑफ स्पिनर सुंदर (15 रन पर तीन विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी. आवेश खान ने 39 रन देकर दो जबकि खलील अहमद ने 15 रन देकर एक विकेट चटकाया.
डियोन मायर्स (49 गेंद में नाबाद 65 रन, सात चौके, एक छक्का) ने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा लेकिन जिंबाब्वे को जीत नहीं दिला सके. उन्होंने जिंबाब्वे की बेहद खराब शुरुआत के बाद क्लाइव मेडांडे (37) के साथ छठे विकेट के लिए 77 और वेलिंगटन मसाकाद्जा (नाबाद 18) के साथ सातवें विकेट के लिए 21 गेंद में 43 रन की अटूट साझेदारी भी की. गिल ने इससे पहले 49 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों से 66 रन की पारी खेलने के अलावा यशस्वी जायसवाल (36) के साथ पहले विकेट के लिए 67 और रुतुराज गायकवाड़ (49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने चार विकेट पर 182 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जिंबाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने 24 जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी ने 25 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरे जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और टीम ने पावर प्ले में तीन विकेट गंवाकर 37 रन बनाए. ताडिवनाशे मरुमानी (13) ने खलील अहमद पर दो चौकों के साथ शुरुआत की लेकिन वेस्ली माधेवेरे (01) आवेश की पहली ही गेंद को शॉर्ट कवर पर अभिषेक शर्मा के हाथों में खेल गए. मरुमानी भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील के अगले ओवर में मिड ऑन पर शिवम दुबे को कैच थमा बैठे.
आवेश ने ब्रायन बेनेट (04) को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराके जिंबाब्वे का स्कोर चौथे ओवर में तीन विकेट पर 19 रन किया. रजा (15) ने आते ही आवेश पर लगातार दो चौके मारे और फिर बिश्नोई की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए. वह हालांकि सुंदर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डीप स्क्वायर लेग पर रिंकू सिंह के हाथों लपके गए. सुंदर ने तीन गेंद बाद जॉनाथन कैंपबेल को स्थानापन्न खिलाड़ी रियान पराग के हाथों कैच कराके जिंबाब्वे का स्कोर 39 रन पर पांच विकेट किया. मायर्स ने अभिषेक की गेंद पर दो रन के साथ 10वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया.
मायर्स ने अभिषेक पर तीन चौकों के साथ रन गति में इजाफा किया. मेडांडे ने भी अभिषेक और शिवम दुबे पर चौके जड़े. उन्होंने दुबे पर लगातार दो छक्के भी मारे. जिंबाब्वे को जीत के लिए अंतिम पांच ओवर में 73 रन की दरकार थी. सुंदर ने मेडांडे को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा और साथ ही जिंबाब्वे की उम्मीदों को भी झटका दिया. मेडांडे ने 26 गेंद का सामना करते हुए दो छक्के और इतने ही चौके मारे. मायर्स ने 19वें ओवर में बिश्नोई पर चौके और छक्के के साथ 45 गेंद में करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया लेकिन तब तक भारत की जीत लगभग सुनिश्चित हो चुकी थी.
इससे पहले गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जायसवाल के साथ पावर प्ले में बिना विकेट खोए 55 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. जायसवाल ने ऑफ स्पिनर ब्रायन बेनेट के पहले ही ओवर में दो चौके और एक छक्का मारा जबकि गिल ने अगले ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा पर दो चौके और एक छक्का जड़ा. यसवाल ने तेज गेंदबाज तेंडई चतारा की लगातार गेंदों पर भी चौका और छक्का मारा. जायसवाल को 29 रन के निजी स्कोर पर चतारा की गेंद पर स्वीपर कवर पर ताडिवनाशे मरुमानी ने जीवनदान दिया.
वह हालांकि इसका फायदा नहीं उठा पाए और अगले ओवर में रजा की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर बेनेट को कैच दे बैठे. उन्होंने 27 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के मारे. पिछले मैच में शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा भी सिर्फ 10 रन बनाने के बाद रजा की गेंद पर मरुमानी को कैच दे बैठे. गिल और गायकवाड़ ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने 13वें ओवर में वेस्ली माधेवेरे पर छक्के मारे. इसी ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा हुआ. गिल ने चतारा पर चौके के साथ 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.
गिल और गायकवाड़ ने 17वें ओवर में रजा पर भी छक्के जड़े. गिल हालांकि इसके बाद मुजरबानी की उछाल लेती गेंद को हवा में लहराकर रजा को कैच दे बैठे जबकि गायकवाड़ भी इस तेज गेंदबाज के अंतिम ओवर में माधेवेरे को कैच देकर अर्धशतक से एक रन से चूक गए. गायकवाड़ ने 28 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के मारे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं