भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. टॉस के बाद जब भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन घोषित किया गया, उसमें कुलदीप यादव का नाम नहीं था. टॉस के दौरान कप्तान गिल ने बताया कि कुलदीप को वायरल है. बता दें, कुलदीप शानिवार और शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन में नहीं आए थे. ऐसा काफी कम होता है कि कुलदीप प्रैक्टिस से दूर रहे. लेकिन अब बीसीसीआई ने इसका कराण बताया है.
बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा,"कुलदीप यादव अपनी वायरल बीमारी से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं. वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. हालांकि, अगर जरूरत पड़ी तो वह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं." भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी टॉस के समय कुलदीप यादव की बीमारी का जिक्र किया था. गिल ने कहा था कि बदकिस्मती से कुलदीप को इन्फेक्शन हो गया, इसलिए वह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं.
UPDATE: Mr Kuldeep Yadav has not fully recovered from his viral illness.
— BCCI (@BCCI) August 23, 2026
He was unavailable for selection in the Playing XI for the second Test against Sri Lanka.
However, he can take the field as a concussion substitute, if required. #TeamIndia | #SLvIND
कुलदीप यादव गाले टेस्ट का हिस्सा थे और सिर्फ 1 विकेट ले सके थे. माना जा रहा था कि उन्हें कोलंबो टेस्ट से बाहर रखा जा सकता है और ऑफ स्पिनर के रूप में किसी सारांश को मौका मिल सकता है और हुआ भी यही.
कोलंबो टेस्ट से सारांश अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहे हैं. 33 साल के सारांश लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश का हिस्सा हैं और टीम को पहला रणजी खिताब दिलवाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. भारतीय टीम में डेब्यू करते हुए उनसे गेंद और बल्ले से करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. सारांश बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं.
यह भी पढ़ें: East Zone vs NE Zone: पहले 'असल टेस्ट' में फैल हुए वैभव , जानें कैसे ट्रैप किया गया सूर्यवंशी को
यह भी पढ़ें: अब नीरज चोपड़ की नजरें इन दो बड़े लक्ष्य पर, करियर में सिर्फ एक बार कर पाएं हैं ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं