विज्ञापन

East Zone vs NE Zone: पहले 'असल टेस्ट' में फैल हुए वैभव , जानें कैसे ट्रैप किया गया सूर्यवंशी को

Vaibhav Sooryavanshi, Duleep Trophy: मैच से पहले ही तमाम पंडित वैभव को लेकर सवाल कर रहे थे. और पहली नाकामी के बाद सवाल में वजन और बढ़ गया है. खासकर उनके आउट होने के तरीके को देखते हुए

East Zone vs NE Zone: पहले 'असल टेस्ट' में फैल हुए वैभव , जानें कैसे ट्रैप किया गया सूर्यवंशी को
North Zone vs West Zone, Quarter-Final: वैभव सीजन के पहले रेड-बॉल के बड़े टेस्ट में नाकाम रहे
source: BCCI

Duleep Trophy: आज से जहां कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच सुरू हुआ, तो भारतीय ही नहीं, दुनिया भर में बड़ी संख्या में फैंस की नजर आज से शुरू हुए  दलीप ट्रॉफी मुकाबलों पर लगी हुई थी. और इसमें टॉप पर था बेंगलुरु में खेला जा रहा पूर्व और उत्तर क्षेत्र (East Zone vs NE Zone, Quarter-Final) के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला. और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह थे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), जिनका कई पहलुओं से रविवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CEO) के ग्राउंड नंबर-2 पर 'असल टेस्ट' शुरू हुआ. और आलोचक सहित ये तमाम लोग इसी पर नजरें गड़ाए हुए थे कि पिछले दिनों व्हाइट-बॉल में जलवा बिखरने वाले सूर्यवंशी रेड-बॉल के असल 'टेस्ट' में कैसा प्रदर्शन करते हैं. और तमाम चाहने वालों को निराश करने के साथ ही सूर्यवंशी इनके लिए फिर से बड़े सवाल में वजन छोड़ गए, 'देखते हैं, वैभव रेड-बॉल में कैसा प्रदर्शन करते हैं. वैसे संकेत उन्होंने अच्छे दिए थे, लेकिन पारी उनकी जल्द ही समाप्त हो गई. 

तेवर अच्छे दिखाए सूर्यवंशी ने

पूर्व क्षेत्र की उपकप्तानी कर रहे वैभव सीनियर साथी अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे. और उत्तर-पूर्व क्षेत्र के पेसर बिश्वोरजीत कोनथाम के खिलाफ दो बेहतरीन चौके उन्होंने दूसरे ओवर में जड़े. पहला चौका बैकफुट से शानदार मिडऑन से पंच जड़कर बटोरा, तो इसी ओवर में एक और सुपर कवर ड्राइव से  चौका लिया. ये दोनों शॉट बता गए कि वैभव ने दलीप ट्रॉफी के लिए कितनी शानदार तैयारी की है, लेकिन लेकिन कोनथाम ने सूर्यवंशी के लिए ट्रैप पहले से ही बिछा रखा था. 


..और ट्रैप में फंस गए सूर्यवंशी 

इसी ओवर में उत्तर-पूर्व के पेसर ने शुरुआत से ही वैभव के लिए राउंड दे विकेट (वैभव के लिए ओवर द विकेट) का जाल बुना था. और रणनीति साफ थी कि उनसे ऑफ  स्टंप की लाइन पर लंबाई को ऊपर-नीचे रखते हुए लगातार उनके बाहरी किनारों की परीक्षा लेना. दो चौके खाने के बाद बिश्वोरजीत नेसाइड क्रीज का इस्तेमाल करते हुए वैभव को एक गुड-लेंथ के आस-पास गेंद फेंकी. पहली स्लिप पीछे, दूसरी स्लिप पारंपरिक जगह से काफी आगे. और एक गली. यही बिश्वरजीत का प्लान था. वैभव पंच करने गए, लेकिन गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेती हुई गली पर तैनात और बेसब्री से इंतजार कर रहे फील्डर के हाथों में जा समाई. और इसी के साथ घरेलू रेड-बॉल फॉर्मेट में वैभव के खाते में एक और नाकामी तो जमा हो ही गई, तो वहीं उन्होंने आलोचकों के लिए और कई सवाल छोड़ दिए. 

फैंस ने सोशल मीडिया पर सूर्यवंशी को लेकर कमेंट करने शुरू कर दिए हैं

चाहने वालों का दिल भी टूटा. जाहिर है कि उम्मीद सूर्यवंशी से बड़ी थीं

आलोचक छोड़ेंगे बिल्कुल नहीं...सोशल मीडिया के दौर में एक-एक गेंद का पोस्टमार्टम होता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Duleep Trophy, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com