कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के कुछ ही दिनों बाद भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2026 में दूसरा स्थान हासिल किया. हालांकि, वो गोल्ड से सिर्फ 9 सेंटीमीटर के अंतर से चूक गए. लुसाने डायमंड लीग में श्रीलंका के उभरते सितारे रमेश पथिरागे ने गोल्ड अपने नाम किया. चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर का थ्रो किया, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. यह इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी था. जबकि 23 वर्षीय पथिरागे ने इस सत्र में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए अपने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर के थ्रो के साथ चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया था. नीरज इस करीबी मुकाबले को भुलाकर आगे बढ़ना चाहेंगे और उनकी नजरें यहां से दो बड़े रिकॉर्ड पर होगी.
नीरज की नजरें हैट्रिक पर
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की नजरें अब एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाने पर होगी. नीरज ने जकार्ता एशियाई खेलों में 88.06m थ्रो के साथ अपना पहला एशियन गेम्स गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया था. इसके बाद हांग्जो में उन्होंने 88.88m मीटर के थ्रो के साथ अपना टाइटल डिफेंड किया था. ऐसे में आने वाले एशियाई खेलों में वह गोल्ड की हैट्रिक लगाना चाहेंगे.
एशियन गेम्स में चोपड़ा का सामना श्रीलंका के रुमेश थरंगा से हो सकता है, जो 90m का मार्क पार करने और रोम और दोहा डायमंड लीग मीटिंग जीतने के बाद इस सीज़न के लीडिंग जेवलिन थ्रोअर के तौर पर उभरे हैं. पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम भी आइची-नागोया 2026 में पुरुषों की जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं.
नजरें 90 मीटर थ्रो पर भी
नीरज चोपड़ा लंबे समय तक 90 मीटर के थ्रो मार्क को पार नहीं कर पाए थे. लेकिन दोहा डायमंड लीग 2025 में उन्होंने यह मार्क पार कर लिया था. हालांकि, उसके बाद से उनका प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा है. इस दौरान वो चोट और फिटनेस से जूझते रहे हैं. 2026 में उन्होंने बीते दिनों अपना तीसरा कॉम्पिटिटिव इवेंट खेला था. चोट से वापसी के करने के बाद वह दोहा डायमंड लीग में वह चौथे स्थान पर रहे थे. पिछले महीने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था.
दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज ने 90.23 मीटर का थ्रो किया था. यह ना सिर्फ नेशनल रिकॉर्ड है, बल्कि नीरज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. नीरज इसके बाद से कई भी इस मार्क को पार नहीं कर पाए हैं. ऐसे में एशियन गेम्स में उनकी कोशिश इस बार को एक बार फिर पार करने की होगी.
नीरज चोपड़ा के पर्सनल बेस्ट थ्रो
- 90.23m- दोहा डायमंड लीग 2025
- 89.94m- स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
- 89.49m- लॉज़ेन डायमंड लीग 2024
- 89.45m- पेरिस 2024 ओलंपिक्स
- 89.34m- पेरिस 2024 ओलंपिक्स -
- 89.30m- पावो नूरमी गेम्स 2022
- 89.08m- लॉज़ेन डायमंड लीग 2022
- 88.88m- हांग्जो 2023 एशियन गेम्स
- 88.77m- बुडापेस्ट 2023 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप
- 88.67m- दोहा डायमंड लीग 2023
लगातार दूसरी बार पथिरागे से मिली हार
लुसाने लीग में दूसरे स्थाप पर रहने के बाद चोपड़ा ने कहा कि शीर्ष स्थान के लिए उनके और पथिरागे के बीच कड़ी टक्कर थी. उन्होंने कहा"मुझे अहसास ही नहीं हुआ कि यह केवल नौ सेंटीमीटर का अंतर था. यह बहुत कम अंतर था, लेकिन मैं 88 मीटर के थ्रो से खुश हूं. सच कहूं तो, मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि मेरा थ्रो 88 मीटर तक गया. मैं बहुत सहज महसूस कर रहा था. मैंने बहुत मेहनत की और बाद में अपनी तकनीक पर ध्यान केंद्रित किया."
चोपड़ा ने कहा,"प्रत्येक प्रतियोगिता के बाद मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार कर रहा हूं. लुसाने और ज्यूरिख में मौजूद दर्शक एथलेटिक्स को समझते हैं और वास्तव में आपका समर्थन करते हैं, इसलिए यहां प्रतिस्पर्धा करना हमेशा अच्छा लगता है."
यह लगातार तीसरा अवसर था जब 23 वर्षीय पथिरागे ने इस साल दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा को हराया. इससे पहले उन्होंने दोहा डायमंड लीग और ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय सुपरस्टार को पीछे छोड़ा था.
चोपड़ा की चार और पांच सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाने की संभावना बढ़ गई है. इस प्रतियोगिता में रैंकिंग में शीर्ष छह पर रहने वाले खिलाड़ी भाग लेंगे. पथिरागे और पीटर्स पहले ही इसके के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. अभी एक और डायमंड लीग प्रतियोगिता 27 अगस्त को ज्यूरिख में होनी है. चोपड़ा ने 2022 में डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीता था जबकि 2023, 2024 और 2025 में वह दूसरे स्थान पर रहे थे.
यह भी पढ़ें: East Zone vs NE Zone: पहले असल टेस्ट में फैल हुए वैभ , जानें कैसे ट्रैप किया गया सूर्यवंशी को
यह भी पढ़ें: IND vs SL 2nd Test Pitch Weather: कोलंबो टेस्ट में बारिश का खतरा, 96% तक पहुंचा अलर्ट! कहीं धुल न जाए मैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं