विज्ञापन
16 minutes ago

Nepal PM Balen Shah India Visit LIVE Updates: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह भारत के दो दिन के दौरे पर हैं. उन्होंने रविवार शाम को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह, पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत की राजकीय यात्रा पर आए हुए हैं. एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने नेपाल-भारत संबंधों के अहम पहलुओं पर चर्चा की, जिनमें कनेक्टिविटी, व्यापार, पारगमन, वाणिज्य, ऊर्जा, संस्कृति, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंध शामिल हैं. 

नई दिल्ली में बालेन शाह ने एस. जयशंकर से मुलाकात की.

नई दिल्ली में बालेन शाह ने एस. जयशंकर से मुलाकात की.
Photo Credit: IANS

बालेन शाह से मुलाकात के बाद, जयशंकर ने भारत और नेपाल के संबंधों को एक 'खास दोस्ती' बताया और नेपाल के प्रधानमंत्री की प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली बातचीत को लेकर उम्मीद जताई.

आज यानी सोमवार को बालेन शाह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. 

बालेन शाह के भारत दौरे से जुड़े बड़े अपडेट्स के लिए इस LIVE पेज पर बने रहें.
 

Balen Shah India Visit LIVE: नेपाल के पीएम से मुलाकात के बाद क्या बोले एस. जयशंकर?

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "आज शाम नई दिल्ली की यात्रा पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री से मिलकर खुशी हुई. भारत, नेपाल के साथ अपनी इस खास दोस्ती को बहुत अहमियत देता है. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत को लेकर उत्सुक हू."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Balen Shah, PM Modi, India Nepal Relations, Balen India Visit, New Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com