बांग्लादेश-भारत संयुक्त नदी आयोग (JRC) की 91वीं बैठक ढाका में चल रही है. संबंधित अधिकारियों के अनुसार, राजधानी के एक होटल में रविवार को शुरू हुई इस दो-दिवसीय बैठक के एजेंडे में प्रमुख विषयों में से एक 1996 की गंगा जल बंटवारा संधि के कार्यान्वयन की समीक्षा करना शामिल है.
बांग्लादेश के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व 'जॉइंट रिवर्स कमीशन' (JRC) के सदस्य मो. अनवर कादिर कर रहे हैं, जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आयोग के ही एक अन्य सदस्य शरद चंद्र कर रहे हैं. JRC के एक सदस्य ने बताया कि यह बैठक संधि के दायरे में आने वाले मुद्दों पर केंद्रित होगी और यह दोनों देशों के बीच नियमित परामर्श प्रक्रिया का हिस्सा है.
भारत-बांग्लादेश संयुक्त समिति की 90वीं नियमित बैठक 22 मई को कोलकाता में आयोजित की गई.यह समिति 1996 की 'गंगा जल बंटवारा संधि' के कार्यान्वयन की देखरेख करती है. बैठक से पहले, 21 मई को समिति ने फरक्का बैराज के निचले हिस्से और गंगा फीडर नहर के किनारे का दौरा किया तथा वहां पानी के बहाव को संयुक्त रूप से मापा.
यह भी पढ़ें | पाकिस्तान: ईशनिंदा मामले में मौत की सजा मिलने के बाद महिला अपने बच्चों से अलग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं