- रविवार को भारत-पाकिस्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे.
- बर्मिंघम के एजबेस्टन में होने वाला यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा.
- डीडी स्पोर्ट्स पर यह मैच फ्री में फैंस देख पाएंगे.
India vs Pakistan, Women's T20 World Cup Live Streaming: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम बर्मिंघम के एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ अपने महिला टी20 वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगी. अपने हालिया फ़ॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए भारतीय टीम फ़ेवरेट के तौर पर शुरू करेगी, लेकिन टी20 फ़ॉर्मेट में कोई भी टीम किसी को हरा सकती है, ऐसे में हरमन एंड कंपनी इस हाई वोल्टेज को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. इस मुकाबले के दौरान एजबेस्टन में जोश हाई रहने की उम्मीद है.
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में अनुभव और आक्रामक खेल का शानदार मिश्रण है, खासकर टॉप ऑर्डर में, जहां स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शुरुआत से ही मैच की गति तय कर सकती हैं. भारत के पास एक संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है. इंग्लिश परिस्थितियों में रेणुका सिंह की स्विंग और दीप्ति शर्मा की निरंतरता महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. क्रांति गौड़ भी इस मैच में अपनी चमक बिखेर सकती हैं.
दूसरी तरफ, फातिमा सना की कप्तानी में पाकिस्तान की युवा टीम मैदान पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी. पाकिस्तानी टीम में दिग्गज स्पिनर सादिया इकबाल और निदा डार की भूमिका अहम होगी. डायना बेग भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं.
ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का 'हेड-टू-हेड' रिकॉर्ड बेहतर रहा है, लेकिन पाकिस्तान को इससे आत्मविश्वास मिलेगा कि बड़े टूर्नामेंट्स में अक्सर अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिलते हैं. दोनों देशों की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 13 मैच जीते, जबकि 3 मुकाबले पाकिस्तान के नाम रहे.
कहां देख पाएंगे लाइव
भारत-पाकिस्तान के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स 1 पर प्रसारित किया जाएगा. जबकि जियो हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि डीडी स्पोर्ट्स पर मैच फ्री में लाइव टेलिकास्ट होगा.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमें
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.
यह भी पढ़ें: IND-W vs PAK-W: पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक होगा या नहीं ? हरमनप्रीत कौर ने दिया सीधा जवाब
यह भी पढ़े: IND-W vs PAK-W: टीम इंडिया के तुरुप के इक्कों से कैसे बचेगा पाकिस्तान?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं