विज्ञापन

IND-W vs PAK-W: टीम इंडिया के तुरुप के इक्कों से कैसे बचेगा पाकिस्तान?

महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज करना चाहेगी.

IND-W vs PAK-W: टीम इंडिया के तुरुप के इक्कों से कैसे बचेगा पाकिस्तान?
IND vs PAK: महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला,

Women's T20 World Cup 2026, IND-W vs PAK-W: साल 2025 में 52 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली वीमेंस टीम इंडिया में एक-से बढ़कर एक मैच विनर हैं. लेकिन खासकर कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज दो ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अपनी छवि तुरुप के इक्कों जैसी बना ली है. जब तक ये धुरंधर मैदान पर हैं सभी विपक्षी खेमे में ख़ौफ़ बना रहता है. कपिलदेव जैसे दिग्गज तो हरमनप्रीत की तुलना सचिन तेंदुलकर तक से कर दी है. सभी टीमें टीम इंडिया के ख़िलाफ़ रणनीति बनाते वक्त टीम की स्टार स्मृति मंधाना के साथ कप्तान हरमनप्रीत और जेमिमा पर खास नजर रखती हैं. 

जेमिमा की एक से बढ़कर एक पारियां

पिछले ही साल 7 महीने पहले वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 339 के विशाल लक्ष्य का पीछा करती हुई टीम इंडिया बैकफ़ुट पर थी. लेकिन मुंबई की जेमीमा रॉड्रिगेज़ ने एक ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम GOAT जैसी नाबाद 127 रनों की पारी खेली और उसके बाद फ़ाइनल जीतते हुए भारत ने 52 साल बाद पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास कायम कर दिया. कई एक्सपर्ट्स इस जीत की तुलना 1983 के पुरुष वर्ल्ड कप की जीत करते रहे. भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक टर्निंग प्वाइंट बन गया.

मैच विनर जेमिमा रोड्रिगेज़ ने वर्ल्ड कप जीत के बाद NDTV से ख़ास बात करते हुए कहा कि इस जीत का असर देखना चाहती हैं और अब उनकी नज़र टी-20 के ख़िताब पर है. वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर जेमिमा ने कहा, “हमारी टीम के लिए टूर्नामेंट में कई उतार-चढ़ाव आए. मगर ये सफ़र हमारे लिए आसान नहीं रहा. मैं भारतीय महिला क्रिकेट पर इसका असर देखना चाहती हूं.” 

ये भी पढ़ेंकब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीख\\\ 

ये भी पढ़ें-भाई आशीर्वाद ने जमाया शतक तो गदगद हुए वैभव सूर्यवंशी, ऐसे रिएक्ट कर दी बधाई, वायरल हुआ पोस्ट

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 171 रनों की GOAT पारी

साल 2017 के इंग्लैंड में ही हुए वनडे के सेमीफ़ाइनल में हरमनप्रीत ने 115 गेंदों पर नाबाद 171 रनों की पारी खेली और कपिलदेव ने उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों से कर दी. हरमनप्रीत ऐसी कई पारियां खेलने में उस्ताद बन चुकी हैं और इस बार ख़िताब के लिए दांत भींचकर इंग्लैंड गई हैं. इन दोनों तुरुप के इक्कों में से कोई एक खिलाड़ी भी अपने रंग में रहा तो पाकिस्तान क्या दुनिया की किसी भी टीम के लिए मुश्किल बड़ी हो सकती है.

ये भी पढ़ेंINDW vs PAKW: 37 की शेरनी, पाकिस्तान के लिए अकेली काफी है!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC Women's T20 World Cup 2026, India Women, Pakistan Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com