विज्ञापन

तेजस, ध्रुव, प्रचंड बनाने वाली कंपनी के शेयर 6,175 रुपये तक जाएंगे! एक नहीं तीन ब्रोकरेज को 27% तक मुनाफे का भरोसा

HAL के शेयरों को लेकर CLSA, Citi और Goldman Sachs ने अपनी रेटिंग बरकरार रखी है. तीनों रिपोर्ट्स में सप्लाई बाधाएं कम होने और एयरक्राफ्ट-हेलीकॉप्टर डिलीवरी बढ़ने को प्रमुख फोकस बताया गया है.

तेजस, ध्रुव, प्रचंड बनाने वाली कंपनी के शेयर 6,175 रुपये तक जाएंगे! एक नहीं तीन ब्रोकरेज को 27% तक मुनाफे का भरोसा
HAL Shares: हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स के शेयर पर क्‍या है ब्रोकरेजेस की राय?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

HAL Share Price: तेजस जैसे फाइटर प्‍लेन और ध्रुव-रुव-प्रचंड जैसे हेलिकॉप्‍टर बनाने वाली कंपनी HAL यानी हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd.) के शेयरों को लेकर 27% तक मुनाफे का अनुमान जताया गया है. सिटी, CLSA और गोल्‍डमैन सैक्स जैसे ब्रोकरेज फर्मों का फोकस अब ऑर्डर बुक से ज्यादा एक्जीक्यूशन और डिलीवरी पर है. 

फाइटर एयरक्राफ्ट, ट्रेनर एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर की डिलीवरी बढ़ने के बीच CLSA, Citi और Goldman Sachs ने HAL पर अपनी पॉजिटिव रेटिंग बरकरार रखी है. तीनों ब्रोकरेज ने HAL पर 5,481 रुपये से 6,175 रुपये के बीच का टारगेट प्राइस दिया है. 

रिपोर्ट्स में कॉमन बात ये है कि सप्लाई से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे कम हो रही हैं और कई प्लेटफॉर्म अब प्रोडक्शन और टेस्टिंग से आगे बढ़कर वास्तविक डिलीवरी के चरण में पहुंच रहे हैं.

CLSA ने दिया 5,481 रुपये का टारगेट प्राइस 

  • CLSA ने HAL पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखते हुए 5,481 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक, आने वाले समय में HAL के लिए सबसे अहम चीज डिलीवरी एक्जीक्यूशन रहेगी.
  • CLSA के मुताबिक, HAL को 10 GE F404-IN20 इंजन मिल चुके हैं और कंपनी मार्च तक 10 Tejas Mk-1A एयरक्राफ्ट की डिलीवरी की उम्मीद कर रही है. 
  • वहीं GE ने दिसंबर तक और 12 इंजन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है.
  • ब्रोकरेज का मानना है कि दूसरी छमाही यानी H2 में HAL का एक्जीक्यूशन और बेहतर हो सकता है.

CLSA ने ये भी कहा है कि सेक्टर में अपनी मजबूत स्थिति के बावजूद HAL अभी भी एक अपेक्षाकृत सस्ता प्‍योर प्‍ले डिफेंस स्‍टॉक है. हालांकि, इसका वैल्यूएशन ग्लोबल एयरोस्पेस कंपनियों की तुलना में प्रीमियम पर है, जिसे CLSA सही मानता है.

Citi को उम्‍मीद- 6,175 तक जाएंगे HAL के शेयर  

  • Citi ने HAL पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 6,175 रुपये किया है.
  • Citi के मुताबिक HAL में अब सिर्फ तेजस प्रोग्राम ही नहीं, बल्कि कई दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी डिलीवरी का दायरा बढ़ रहा है.
  • कंपनी ने हाल में अंतिम दो LCA FOC ट्रेनर, तीन HTT-40 बेसिक ट्रेनर और चार Dhruv NG हेलीकॉप्टर हैंडओवर किए हैं.
  • Citi का कहना है कि इन डिलीवरी से HAL के एक्जीक्यूशन की चौड़ाई बढ़ती दिख रही है.
  • इससे तेजस प्रोग्राम से आगे भी कंपनी की डिलीवरी विजिबिलिटी बेहतर होती है.

ब्रोकरेज के मुताबिक, ध्रुव NG प्रोग्राम में एक्जीक्यूशन अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है. इससे सिविल एविएशन में HAL के लिए एक उपयोगी रेफरेंस बनने की संभावना भी देखी जा रही है.

वहीं HTT-40 एक और scalable production stream बन सकता है, हालांकि इसमें एक्जीक्यूशन से जुड़ी देरी भी रही है.

Goldman Sachs ने दिया 5,870 रुपये का टारगेट प्राइस

  • Goldman Sachs ने HAL पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 5,870 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक, एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर दोनों में HAL की डिलीवरी बेहतर हो रही है.
  • HAL का मैन्‍युफैक्‍चरिंग पोर्टफोलियो अब धीरे-धीरे ramp-up कर रहा है और कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर डिलीवरी बढ़ रही है.
  • हाल की डिलीवरी में फाइटर और ट्रेनर एयरक्राफ्ट के साथ हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं.

Goldman Sachs का कहना है कि इंजन की उपलब्धता में सुधार LCA Mk-1A प्रोग्राम को सपोर्ट कर रहा है और सप्लाई से जुड़ी बाधाएं धीरे-धीरे कम हो रही हैं.

इससे एयरक्राफ्ट के प्रोडक्शन और टेस्टिंग से निकलकर डिलीवरी तक पहुंचने की प्रक्रिया में सुधार हो रहा है.

अब HAL के लिए क्या सबसे अहम?

तीनों ब्रोकरेज रिपोर्ट्स में एक बात समान है कि अब HAL के लिए ऑर्डर मिलने से ज्यादा उन ऑर्डर्स को समय पर डिलीवर करना महत्वपूर्ण होगा.

HAL ने LCA Mk-1 की डिलीवरी शुरू होने की जानकारी दी है. कंपनी ने करीब 27 अरब डॉलर की बिजनेस विजिबिलिटी भी बताई है.

ऐसे में आने वाले समय में निवेशकों का फोकस डिलीवरी की रफ्तार, इंजन की उपलब्धता, अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उत्पादन और ऑर्डर को वास्तविक डिलीवरी में बदलने की क्षमता पर रह सकता है.

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है. इसे किसी भी हाल में निवेश की सलाह न समझा जाए. किसी भी तरह के निवेश से पहले या निवेश संबंधी कोई भी फैसला लेने से पहले निवेश सलाहकार से सलाह जरूर लें. बाजार की बदलती स्थितियों के बीच हालात बदल सकते हैं.)

ये भी पढ़ें: टाटा ग्रुप की जंग में दो बड़े Legal Eagles: सिंघवी और साल्‍वे के तर्कों से समझिए पूरा मामला
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HAL Share Price Today, HAL Share Analysis Hindi, HAL Shares, Defence Stocks In India, Defence Shares Rally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com