India vs Australia Live Score, Final U19 World Cup 2024: भारत के तेज गेंदबाज राज लिंबानी और नमन तिवारी की घातक गेंदबाजी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 253 रन चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है. यह किसी टीम द्वारा आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में किसी टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले अंजर-19 विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ा टोटल खड़ा करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, जिन्होंने 1998 में लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए थे. बेनोनी के विलोमूर पार्क में हो रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम ने हरजस सिंह (64 गेंद पर 55 रन, तीन चौके, तीन छक्के) की पारी के दम पर भारत को जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य दिया.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
भारत के लिए राज लिंबानी ने और 38 रन देकर तीन विकेट लिए. उन्होंने सलामी बल्लेबाज सैम कोन्स्टास (00) को अंदर आती गेंद पर बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया को शुरू में ही झटका दिया. इसके बाद हैरी डिक्सन (56 गेंद पर 42 रन) और कप्तान ह्यू वीबगेन (66 गेंद पर 48 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की. डिक्सन ने पारी के दूसरे ओवर में ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज तिवारी पर दो चौके और एक छक्का लगाया. तिवारी ने नौ ओवर में 63 रन देकर दो विकेट लिए.
डिक्सन और वीबगेन जब पारी को अच्छी तरह से आगे बढ़ा रहे थे तब भारतीय कप्तान उदय सहारन ने फिर से तिवारी को गेंद सौंपी और उन्होंने इन दोनों बल्लेबाजों को लगातार ओवरों में आउट करके अपने कप्तान को निराश नहीं किया. वीबगेन ने तिवारी की गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में प्वाइंट पर खड़े मुशीर खान को कैच दिया जबकि अगले ओवर में उन्होंने धीमी गेंद पर डिक्सन को गच्चा देकर अभिषेक मुरूगन के हाथों कैच कराया.
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तक तीन विकेट पर 99 रन था. इसके बाद हरजस और रियान हिक्स (20) ने चौथे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की. टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले हरजस ने शुरू में संघर्ष करने के बाद कुछ अच्छे शॉट लगाए. हरजस ने ऑफ स्पिनर प्रियांशु मोलिया की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर अपना आत्मविश्वास जगाया. इसके बाद उन्होंने अभिषेक पर भी दो छक्के लगाए. उन्होंने तिवारी पर लांग आफ में चौका लगाकर टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद वह अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए. बाएं हाथ के स्पिनर सौम्य पांडे ने उन्हें पगबाधा आउट किया.
रैफ मैकमिलन भी जल्द ही आउट हो गए, जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 187 रन हो गया, लेकिन ओलिवर पीक (43 गेंदों पर नाबाद 46) और चार्ली एंडरसन (13) ने सातवें विकेट के लिए 34 रन जोड़कर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया.
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह के रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने पर अश्विन ने दिया ऐसा रिएक्शन, गेंदबाज की घातक यॉर्कर को दिया नया नाम
यह भी पढ़ें: IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, टीम का सबसे अनुभवी स्पिनर चोट के कारण सीरीज से बाहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं