विज्ञापन

देश में लव जिहाद के नाम पर... लॉरेंस बिश्नोई गैंग की अब आमिर खान को खुली धमकी, 3 बार घर की रेकी भी की

टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी मामले में जारी मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. शूटर्स के निशाने पर बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर थे, इन्होंने अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान के घर की रेकी की थी.

देश में लव जिहाद के नाम पर... लॉरेंस बिश्नोई गैंग की अब आमिर खान को खुली धमकी, 3 बार घर की रेकी भी की
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता आमिर खान को उनकी तीसरी शादी के कारण खुली धमकी दी है और इसे लव जिहाद का बताया है
  • लॉरेंस गैंग ने आमिर खान को संस्कृति और देश के खिलाफ बताया और कहा कि इस कृत्य का जवाब जल्द दिया जाएगा
  • मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि टाइगर मामले में आरोपियों ने आमिर खान के घर की तीन बार रेकी की थी
मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक्टर आमिर खान को खुली धमकी दी है. अभिनेता के तीसरी शादी करने की वजह से बिश्नोई गैंग के उन्हें निशाने पर लिया है. लॉरेंस ग्रुप ने कहा कि लव जिहाद के नाम पर ये जो हमारी संस्कृति के ख़िलाफ, हमारे देश में आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं. हम इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द दे दिया जाएगा. इससे पहले जुलाई महीने में भी आमिर खान को धमकी मिली थी.

टाइसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से बने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गया, "मैं Aarzoo Bishnoi और Tyson Bishnoi (Lawrence Bishnoi Group) ये जो हमारी संस्कृति के ख़िलाफ़ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर Aamir Khaan जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं. हम इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा. ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है. हमारा हमारे भाई-बहनों और देश वासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकतों को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे. ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे."

Latest and Breaking News on NDTV

पोस्ट में आगे लिखा गया, "साथ ही में ये जो श्री गंगानगर राजस्थान में - ग्रहण कृत्य एक मासूम बच्ची के साथ हुआ है. इसमें प्रशासन ने बहुत अच्छा कम किया, लेकिन कुछ राजनीतिक लोग इनमें से कुछ दरिंदों को बचा रहे हैं. हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है, जो कोई भी उस मासूम बच्ची के साथ जो हुआ उसमें एक परसेंट भी शामिल है और क़ानून से बच गया, उसको तो हम सजा देंगे ही, पर जो नेता इनको बचाने की कोशिश कर रहे हैं तुरंत इसमें दखलअंदाजी देनी बंद कर दो, नहीं तो तुम्हारा भी वही हाल करेंगे जो इनका होने वाला है. थोड़ी इंसानियत दिखाओ."

आगे लिखा, "हमारे जो 2 भाई शहीद हुए हैं Parvesh और Himanshu आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे और हम तुम्हारा बलिदान ज़ाया नहीं जाने देंगे. दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देंगे. भगवान आप दोनों भाइयों की आत्मा को शांति दे."

टाइगर मामले के आरोपियों ने आमिर खान के घर की तीन बार रेकी की थी- सूत्र

टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी मामले में जारी मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर शूटर्स के निशाने पर बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर थे, जिनमें से कई सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की गई थी. फायरिंग करने वाले आरोपी करीब एक महीने पहले मुंबई आए थे और बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की गई. अलग-अलग ऑटो रिक्शा चालक इन लोगों को अलग-अलगग सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान के घर लेकर गए थे.
Latest and Breaking News on NDTV

सूत्रों ने बताया कि आरोपी मुंबई में घूमने के लिए जिन ऑटो रिक्शा चालकों की मदद लेते थे, उनसे बॉलीवुड सितारों के घर दिखाने के लिए कहते थे. आरोपियों ने कथित तौर पर कहा था कि वे सेलिब्रिटीज के घरों की तस्वीरें लेना चाहते हैं. इसके बाद अलग-अलग ऑटो रिक्शा चालकों ने उन्हें कई अभिनेताओं के घरों तक पहुंचाया.

सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपियों को ऐसे सेलिब्रिटी को निशाना बनाने का निर्देश दिया गया था, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था अपेक्षाकृत कम हो. इसी दौरान कथित तौर पर एक ऑटो रिक्शा चालक ने आरोपियों को बताया कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू के एक फुटबॉल ग्राउंड पर फुटबॉल खेलने आते हैं. इस जानकारी के बाद आरोपी 11 अक्टूबर को उस फुटबॉल ग्राउंड पर पहुंचे, लेकिन उस दिन टाइगर श्रॉफ वहां नहीं आए. इसके बाद आरोपी अगले रविवार (18 अक्टूबर) को दोबारा उसी ग्राउंड पर पहुंचे. इस बार उनके पास हथियार भी थे. इसी दौरान टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की गई.

इसे भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अनिल पंडित से सीधे संपर्क में था आरोपी प्रांजल, क्राइम ब्रांच का दावा

इसे भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर हमले के समय तुर्की मेड जिगना पिस्टल हुई थी जाम, बॉलीवुड एक्टर बोले- मैं अभी भी सदमे में हूं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Actor Tiger Shroff, Tiger Shroff Firing Case Update, Lawrence Bishnoi Gang, Aamir Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com