विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यूपी के दौरे पर हैं. यहां वो सुल्तानपुर की एक विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होंगे.

लखनऊ:

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. हालांकि राहुल गांधी सुरक्षित हैं. बताया जाता है कि सुल्तानपुर के हालियापुर क्षेत्र में 91KM माइलस्टोन के पास काफिले की 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं. इसमें पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सुरक्षा से जुड़े कई लोग घायल हुए हैं. 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यूपी के दौरे पर हैं. यहां वो सुल्तानपुर की एक विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होंगे. मामला तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है. अदालत आज राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के इस मामले में अपना फैसला सुना सकती है. इसके मद्देनजर फैसले के समय राहुल गांधी कोर्ट में मौजूद रहेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

मानहानि का ये मामला 2018 का है, जिसमें बेंगलुरु में एक सम्मेलन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद तत्कालीन भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी विजय मिश्रा ने राहुल गांधी की टिप्पणी से आहत होने का हवाला देते हुए सुल्तानपुर की अदालत में उनके खिलाफ मानहानि का परिवाद दाखिल किया था. इस मामले में राहुल गांधी को भी एमपी-एमएलए कोर्ट ने 16 दिसंबर 2023 को तलब किया था. इसके बाद राहुल गांधी अदालत में पेश हुए और उन्हें जमानत मिली.
Latest and Breaking News on NDTV

फरवरी 2024 में सुल्तानपुर की विशेष अदालत ने उन्हें जमानत दी थी. उस समय राहुल गांधी ने आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया था. इसके बाद मामले में बयान और अन्य न्यायिक कार्यवाही आगे बढ़ी. साक्ष्य संबंधी कार्यवाही पूरी होने के बाद अदालत ने अंतिम बहस के लिए मामला तय किया था.

बाद में विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के वॉयस सैंपल की तुलना कराने की मांग की थी. हालांकि, ट्रायल कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था. इसके बाद सेशन कोर्ट और फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी अदालतों के फैसलों को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया था.

इसे भी पढ़ें: 200 सीट हक है हमारा, कांग्रेस ने सपा से डील से पहले बढ़ा दिया दबाव; लगाए बैनर

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की 1 नवंबर वाली रैली को भाजपा ने सिख दंगों से जोड़ा, बोली- इसी दिन की जिद क्यों है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Convoy, Purvanchal Expressway Accident News, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com