भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में 15 फरवरी से होना है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय टीम में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया है. वहीं इस सीरीज के तीसरे मैच से पहले इंग्लैंड को झटका लगा है. भारतीय दौरे पर आई टीम में सबसे अनुभवी स्पिनर जैक लीच घुटने की चोट के चलते सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह घोषणा की. लीच के स्थान पर किसी और खिलाड़ी को अभी शामिल नहीं किया गया है. इससे संकेत मिलता है कि टॉम हार्टले, रेहान अहमद और शोएब बशीर की स्पिन तिकड़ी ही बचे हुए दौरे में जारी रहेगी. जो रूट इंग्लैंड के चौथे स्पिन विकल्प हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ईसीबी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा,"वह अगले 24 घंटे में अबुधाबी से घर के लिए रवाना होगा, जहां इंग्लैंड की टीम 15 फरवरी से राजकोट में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले रूकी हुई है." इसके अनुसार,"लीच अपने 'रिहैबिलिटेशन' के लिए इंग्लैंड और समरसेट की चिकित्सा टीम के साथ काम करेंगे." 32 वर्षीय लीच के नाम 36 टेस्ट में 126 विकेट हैं और वह निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर लेते हैं.
जैक लीच को हैदराबाद में हुए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें सीरीज के दूसरे मैच से बाहर होना पड़ा. बाएं हाथ के स्पिनर लीच अब अबू धाबी से वापस इंग्लैंड लौट जाएंगे. इंग्लैंड की टीम वर्तमान में दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच लंबे अंतराल के दौरान अबू धाबी में रुकी हुई है. बता दें, पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है. ऐसे में सीरीज का तीसरा मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होने वाला है.
यह भी पढ़ें: India vs Australia Final: जानिए कौन हैं तेज गेंदबाज नमन तिवारी, फेंकना चाहते हैं दुनिया की सबसे तेज गेंद
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह के रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने पर अश्विन ने दिया ऐसा रिएक्शन, गेंदबाज की घातक यॉर्कर को दिया नया नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं