विज्ञापन
20 minutes ago

CBSE Board Class 10, 12 Exams 2027 LIVE: सीबीएसई के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. बोर्ड की तरफ से कभी भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया जा सकता है. पिछले कई दिनों से छात्र लगाार इसका इंतजार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस बार बोर्ड परीक्षाओं में कई तरह के बदलाव देखे जा सकते हैं और पिछली बार के मुकाबले इस बार एग्जाम जल्दी शुरू हो सकते हैं. ऐसे में छात्रों को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर लगातार नजर बनाए रखनी चाहिए. डेटशीट जारी होते ही आपको सबसे पहले ndtv.in पर जानकारी मिलेगी, ऐसे में इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाए रखें और टाइम टेबल आते ही इसे तुरंत डाउनलोड कर लें. 

कहां जारी होगा CBSE टाइम टेबल?

सीबीएसई 2027 के लिए डेटशीट सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ही जारी होगी, इसके अलावा किसी भी दूसरे लिंक पर क्लिक ना करें. आमतौर पर ऐसे वक्त में कई तरह की फर्जी वेबसाइट्स एक्टिव हो जाती हैं और छात्रों को लिंक भेजकर बताया जाता है कि डेटशीट यहां से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने पर पर्सनल डेटा की चोरी होने से लेकर साइबर ठगी जैसे खतरे हो सकते हैं.

दो बोर्ड परीक्षाओं वाला नियम

सीबीएसई अपनी डेटशीट के साथ ये भी बताएगा कि इस बार कब तक 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होगी. पिछली बार 10वीं की परीक्षाएं जल्दी खत्म हो गईं थीं और 15 अप्रैल तक रिजल्ट भी जारी कर दिया गया. वहीं मई 2026 में दूसरा बोर्ड एग्जाम हुआ था. 

CBSE Board Exam Date Sheet 2027 LIVE Updates:

CBSE 2027 Datesheet LIVE Updates: प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का भी होगा ऐलान

सीबीएसई की तरफ से बोर्ड परीक्षाओं के अलावा प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का ऐलान भी किया जाएगा. आमतौर पर ये जनवरी में आयोजित होती हैं. स्कूलों को इसे लेकर पहले ही गाइडलाइंस भेजी जा चुकी हैं. 
 

CBSE 2027 Datesheet LIVE Updates: मार्च में खत्म हो सकते हैं एग्जाम

पिछली बार 12वीं के एग्जाम अप्रैल तक खत्म हुए थे, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर मार्च में ही खत्म हो जाएंगीं. ऐसे में रिजल्ट भी जल्दी जारी हो सकता है. 
 

CBSE 2027 Datesheet LIVE Updates: कब तक जारी होगी डेटशीट?

सीबीएसई की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर डेटशीट जारी करने की कोई तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन कभी भी इसे वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है. पिछली बार के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि इसी हफ्ते कभी भी डेटशीट जारी हो सकती है. 
 

CBSE Date Sheet 2027 LIVE: CBSE डेटशीट डाउनलोड करने का तरीका

  • डेटशीट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • Main Website के लिंक पर क्लिक करें
  • वेबसाइट खुलने के बाद आपको सबसे ऊपर Latest @CBSE में डेटशीट का लिंक दिखेगा
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही डेटशीट का पीडीएफ खुल जाएगा
  • डेटशीट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट जरूर ले लें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Board Exams 2027, Cbse 2027 Date Sheet, Cbse 2027 Date Sheet Class 10, Cbse 2027 Date Sheet Class 12, CBSE Date Sheet Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com