विज्ञापन

गुवाहाटी के होटल में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 4 की मौत, फायरिंग में 6 को लगी थी गोली

इस घटना में हमलावरों ने छह लोगों को निशाना बनाया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं. पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

गुवाहाटी के होटल में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 4 की मौत, फायरिंग में 6 को लगी थी गोली
असम के होटल में जमकर गोलीबारी हुई है.

असम की राजधानी गुवाहाटी में सोमवार शाम एक होटल के भीतर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई. घटना GS रोड स्थित बोरा सर्विस क्षेत्र के होटल 'बिलास इन' में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने कई लोगों पर गोलियां चला दीं.  जानकारी के अनुसार हमलावरों ने कुल छह लोगों को निशाना बनाया. गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

पुलिस ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. घटना के बाद होटल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस होटल कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

वारदात के पीछे की वजह की तलाश

फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि घटना आपसी रंजिश, आपराधिक गैंगवार या किसी अन्य कारण का नतीजा है. सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

इससे पहले भी हुई घटना

इससे पहले  सोमवार शाम गुवाहाटी में जीएस रोड पर बोरा सर्विस के पास गोलीबारी की एक घटना सामने आई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने एक होटल में कई लोगों पर गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है. घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच (GMCH) ले जाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- पंजाब में AAP सरपंच के भाई की फायरिंग में मौत, अज्ञात युवकों ने बरसाईं गोलियां; दहशत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guwahati, Assam, Firing Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com