भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को माना कि चौथे T20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन से मिली हार में बॉलिंग यूनिट ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया.सीरीज पहले ही हार चुकी न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में शानदार बल्लेबाजी की और ग्लेन फिलिप्स के 49 गेंदों पर 107 रन और माइकल ब्रेसवेल के 25 गेंदों पर 65 रन की मदद से 7 विकेट पर 259 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना पाई.
ग्लेन फिलिप्स ने पारी के 16वें ओवर में नितीश कुमार रेड्डी के ओवर में 32 रन बनाए, जिसमें उन्होंने लगातार चार छक्के मारे. फिलिप्स और ब्रेसवेल ने मिलकर टीम के कुल 20 छक्कों में से 16 छक्के मारे, जिसने भारतीय गेंदबाजों के होश उड़ दिए. अय्यर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा,"मुझे लगता है कि शुरुआत में हमारी बॉलिंग थोड़ी खराब रही. पावरप्ले, खासकर तीसरे ओवर में, उन्हें वहां से मोमेंटम मिला. कुछ बॉलर्स ने जोर लगाने की कोशिश की, लेकिन मुझे लगता है कि ग्लेन की पारी बहुत अच्छी थी. कुछ जबरदस्त शॉट, जो बहुत अच्छे थे. तो उन्हें शाबाशी. वह पूरी सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है."
सीरीज के आखिरी मैच से पहले भारतीय टीम यह जरूर देखेगी कि कहां गलती हुई, ताकि वह दोहराई ना जाए. इस पर अय्यर ने कहा,"मुझे लगता है कि पीछे मुड़कर देखना ज़रूरी है, यह देखना कि हम असल में कहां वापसी कर सकते हैं, हैमिल्टन में आकर और बस एक दिन की छुट्टी के बाद. इसलिए मुझे निजी तौर पर लगता है कि हम शायद ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जा सकते हैं और यह देख सकते हैं कि हम एनालाइज करें और अगले गेम में अपनी पूरी काबिलियत से खेलने की कोशिश करें."
न्यूजीलैंड में हर मैदान पर एक अलग तरह की चुनौती होती है, इस पर टीम में क्या बातचीत हुई, इस पर अय्यर ने कहा,"बातचीत बस इतनी थी कि हमें पता था कि हालात ऐसे ही होंगे, और उनमें से कुछ पहली बार ऐसे मैदान पर खेल रहे हैं. इसलिए उन्हें चुनौती के हिसाब से ढलने में थोड़ा समय लगता है. यह इतना आसान नहीं है, मैं समझता हूं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने पहले तीन गेम खेले, वह शानदार था, और हां, यह बस एक सीखने का मौका है, मुझे लगता है, कि अगली बार जब वे यहां आएंगे, तो शायद उन्हें अपने काम को करने का बेहतर आइडिया होगा. तो यह एक बहुत अच्छा सीखने का मौका था, और उम्मीद है कि हम अगले गेम में पॉजिटिव होकर वापस आएंगे."
यह भी पढ़ें: IND vs NZ 4th T20I: एक ओवर में लुटाए 32 रन, अनचाही लिस्ट में आया नितीश रेड्डी का नाम, कोई गेंदबाज नहीं चाहेगा
यह भी पढ़ें: पिता के बाद अब बेटे पाकिस्तान को देंगे शिकस्त! आर्यवीर और अन्वय को U19 एशिया कप टीम में मिली जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं