- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर
- नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का भी किया गया तबादला
- इसके अलावा प्रयागराज और वाराणसी के पुलिस कमिश्नर का भी ट्रांसफर
यूपी में चुनाव से पहले आज 25 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इसमें नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह भी शामिल हैं. लक्ष्मी सिंह को अब गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वहीं, मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. जे रविंदर गौड़ अब नोएडा के नए पुलिस कमिश्नर होंगे. किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.
जानिए किस अधिकारी का कहां हुआ ट्रांसफर



चुनाव से ठीक पहले आगरा के डीआईजी का अधिकारी का भी ट्रांसफर किया गया है. शैलेंद्र कुमार पाण्डेय अब अलीगढ़ के डीआईजी होंगे. इसके अलावा आशीष तिवारी को डीआईजी सहारनपुर बनाया गया है. डॉ गौरव ग्रोवर को अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से हटाकर उन्हें मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है. सतपाल को अयोध्या का नया एसएसपी बनाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं