विज्ञापन

IND vs NZ 4th T20I: एक ओवर में लुटाए 32 रन, अनचाही लिस्ट में आया नितीश रेड्डी का नाम, कोई गेंदबाज नहीं चाहेगा ऐसा

हार्दिक पांड्या के बाद से भारतीय टीम को पांचवें गेंदबाज के विकल्प ने काफी परेशान किया है. शुक्रवार को रेड्डी इस भूमिका में थे और उनकी जबरदस्त पिटाई हुई.

IND vs NZ 4th T20I:  एक ओवर में लुटाए 32 रन, अनचाही लिस्ट में आया नितीश रेड्डी का नाम, कोई गेंदबाज नहीं चाहेगा ऐसा
Nitish Reddy Shameful Record अनचाही लिस्ट में आया नितीश रेड्डी का नाम

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में भारत की सबसे बड़ी समस्या पांचवें गेंदबाज का विकल्प है और बीते कुछ समय में यह कमजोरी खुलकर सामने आई है. अगर गिनती के कुछ मौकों को छोड़ दें दो पांचवें गेंदबाज ने खुलकर रन लुटाए हैं- फिर चाहें वो शिवम दुबे हों या फिर नितीश कुमार रेड्डी. न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को सीरीज के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान भारतीय टीम को एक बार फिर सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी खली. नितीश रेड्डी पर टीम मैनेजमेंट ने बीते कुछ मुकाबलों में भरोसा जताया है, लेकिन वह चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में काफी महंगे साबित हुए. ग्लेन फिलिप्स ने उनके एक ओवर में चार छक्कों के दम पर 32 रन बटोरे. 

नितीश रेड्डी के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी एक ओवर में सबसे अधिक रन खर्चने की अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में अब रेड्डी बिन्नी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है. ऑकलैंड के ईडन पार्क में उन्होंने 16 की इकॉनमी से रन लुटाए. पारी के 16वें ओवर में उन्हें जबरदस्त मार पड़ी, जब फिलिप्स ने मैदान के चारों ओर उन्हें छक्के जड़े. फिलिप्स ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें फ्लैट सिक्स जड़ा, इसके बाद डाउन द ग्राउंड छक्का लगाया. आखिरी दो गेंदों  पर भी रेड्डी ने लेंथ में बदलाव किया, लेकिन नतीजा नहीं बदला.  रेड्डी ने अपने चार ओवर के कोटे में 64 रन दिए.

एक ओवर में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन

  • 34 शिवम दुबे बनाम न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई 2020
  • 32 स्टुअर्ट बिन्नी बनाम वेस्टइंडीज लॉडरहिल 2016
  • 32 नितीश रेड्डी बनाम न्यूजीलैंड ऑकलैंड 2026
  • 29 रवि बिश्नोई बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर 2026

हालांकि, इस बात को ध्यान में भी रखा जा सकता है कि पिच पूरी तरह से बल्लेबाजी के लिए अनुकूल थी और गेंदबाजों के लिए कुछ था नहीं. ऐसे में जब बल्लेबाज टिक गए तो उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी और 20 ओवर में 259 रन ठोक दिए. यह किसी भी टीम का भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा स्कोर है.

यह भी पढ़ें: शानदार प्रदर्शन के बावजूद वैभव सूर्यवंशी चौथे टी20 से बाहर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद हुई वापसी, 3 मैच बाद फिर हुए बाहर... क्या खत्म होने की कगार पर है भुवनेश्वर कुमार का टी20 करियर?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaki Nitish Kumar Reddy, Cricket, India, New Zealand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com