India Playing XI by Sanjay Manjrekar: सेंचुरियन में 26 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीकी टीम (ind vs sa 1st test) सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलेगी. (बॉक्सिंग डे टेस्ट) इस बार भारतीय टीम का लक्ष्य साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का है. बता दें कि टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. ऐसे में भारतीय टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट को हर हाल में जीतना चाहेगी. वहीं, बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी. इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर अपनी-अपनी राय देने लगे हैं. स्टार स्पोर्ट्स पर संजय मांजरेकर ने पहले टेस्ट के लिए भारतीय इलेवन चुनी है जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अश्विन को इलेवन से बाहर रखा है. मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी पसंद को 11 खिलाड़ियों का चुनाव किया है जो पहला टेस्ट मैच खेल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्रिकेट का सबसे महान युग कब था? इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन ने बताया
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
मांजरेकर ने प्लेइंग इलेवन में 4 तेज गेंदबाजों को जगह दी है जिसमें शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज शामिल हैं. मांजरेकर ने तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर भरोसा नहीं जताया है. बता दें कि वनडे और टी-20 में मुकेश ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खूब प्रभावित किया था. वहीं, दूसरी ओर मांजरेकर ने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल को चुना है. यानी केएस भरत के लिए पहला टेस्ट मैच खेलना मुश्किल है. इसके साथ-साथ ओपनर के लिए मांजरेकर ने रोहित और जायसवाल को चुना है.
यह भी पढ़ें: IND vs SA 1st Test: सुनील गावस्कर ने चुनी भारतीय प्लेइंग XI, कोहली और गिल को लेकर लिया यह फैसला
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटटेर संजय मांजरेकर ने रविंद्र जडेजा के तौर पर इलेवन में केवल एक ही स्पिनर को जगह दी है. मांजरेकर ने पहले टेस्ट से अनुभवी स्पिनर अश्विन को बाहर रखने की वकालत की है. बता दें कि सेंचुरियन ( How is Team India's record in Centurion) में भारत ने तीन टेस्ट मैच अबतक खेले हैं जिसमें एक में भारत को जीत और 2 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
संजय मांजरेकर ने चुनी भारतीय इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं