- रोहित शर्मा ने लिया कमाल का कैच
- बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
- वेस्टइंडीज ने भारत को दिए थे 185 का टारगेट
IND vs WI 1st T20I: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Hit Man Rohit Sharma) ने कमाल का परफॉर्मेंस किया है. एक तरफ जहां रोहित ने अपने मनपसंद मैदान कोलकाता के ईडन गॉर्डन में तूफानी पारी खेलकर फैन्स का खूब मनोरंजन किया और 19 गेंद पर तूफानी 40 रन बनाए. वहीं, अपनी फील्डिंग के दौरान भी रोहित ने कमाल कर दिया. दरअसल हिट मैन ने एक ऐसा कैच लिया जिसकी चर्चा हर कोई कर रहा है. वेस्टइंडीज की पारी के 20वें ओवर में हिट मैन ने ओडियन स्मिथ (Rohit Sharma Catch) का एक मुश्किल कैच भागकर लपका, जिसका वीडियो भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शेयर किया है. दरअसल हर्षल पटेल की आखिरी गेंद पर स्मिथ ने सीधे हाथ से लॉग ऑन की तरफ हवाई शॉट मारा, जो काफी देर तक हवा में रही. ऐसे में रोहित को भागकर गेंद को पकड़ने का मौका मिल गया.
IND vs WI 1st T20I: रोहित शर्मा ने '6 करोड़ी' गेंदबाज का किया बुरा हाल, एक ही ओवर में उड़ा दिए होश
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रोहित ने दौड़कर मुश्किल कैच को डाइव मारकर लपक लिया. यह कैच इतना मुश्किल था कि जिसने भी देखा देखता रह गया. यहां तक कि साथी खिलाड़ी सुर्यकुमार यादव भी हिट मैन द्वारा लिए गए इस कैच को देखकर हैरान रह गए.
दूसरी ओर बात करें मैच की तो रोहित ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था. वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने तूफानी बल्लेबाजी की और 61 रन बनाकर आउट हुए. भारत को वेस्टइंडीज ने 158 रन का टारगेट दिया था. भारत ने जब अपनी पारी शुरू की तो रोहित के साथ मिलकर ईशान किशन धमाकेदार बल्लेबाजी की.
दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में ही 64 रन बना लिए. रोहित को रोस्टन चेस ने आउट कर पवेलियन भेजा. बता दें कि जब तक रोहित क्रीज पर रहे उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से समां बांध दिया था.
IND vs WI: 'मालामाल' होते ही वेस्टइंडीज खिलाड़ी की बदली किस्मत, भारत के खिलाफ खेली तूफानी पारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
रोहित ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी में एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया है. रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है. बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में कुल 540 रन बनाए थे. वहीं, रोहित ने बाबर के इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है.
जीत के आगे खत्म हुई थकान, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर लौटे यश धुल आते ही पहुंचे स्कूल.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं