Ravi Shastri troll India after batting collapse: केपटाउन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे कभी फैंस हैरान रह गए. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने मोहम्मद सिराज के सामने सरेंडर कर दिया और पूरी टीम पहले ही सेशन में सिर्फ 55 रनों पर सिमट गई. इसके बाद बल्लेबाजी को आए टीम इंडिया ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल की पारियों के दम पर एक समय 4 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद भारत ने 11 गेंदों में अपने 6 विकेट गंवा दिए. भारतीय टीम ने आखिरी के 6 विकेट बिना कोई रन जोड़े गंवाए. भारत के छह बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं इस दौरान कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की मजाकिया अंदाज में खिंचाई की.
यहां पढ़ें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे मैच की लाइव अपडेट
भारत ने पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका पर 98 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. इस समय लग रहा था कि टीम इंडिया बड़ा लक्ष्य हासिल करेगी, लेकिन इसके बाद लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा ने कहर बरपाया और भारत ने बिना कोई रन जोड़े 6 विकेट गंवा दिए. इस दौरान कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने कहा,"153 रन पर चार विकेट और फिर 153 रन पर ऑल आउट. कोई अगर कॉर्नर के पास शौच के लिए गया और वापस आया, तब तक भारत 153 रन पर ऑलआउट हो चुका है." रवि शास्त्री ने इसके बाद कहा,"या कोई पानी पीकर लौट है तो."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
The inimitable Ravi Shastri describing India's collapse in a way only he can.pic.twitter.com/IQb43LKrdj
— Henry Moeran (@henrymoeranBBC) January 3, 2024
भारत ने पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका पर 98 रनों की बढ़त हासिल की थी. लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए थे. दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना आखिरी मैच खेल रहे डीन एल्गर ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ. दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में डेविड बेडिंघम ने 12 तो विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरिन ने 15 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया. इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में विराट कोहली की 46, रोहित शर्मा की 39 और शुभमन गिल की 36 रनों की पारी के दम पर 153 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें: "कम से कम तीन मैचों की सीरीज..." क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर नया फॉर्मूला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं