Cricket Australia boss Nick Hockley on Test Cricket: जब से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है तभी से बोर्ड क्रिकेट के दिग्गजों के निशाने पर है और उसके बाद से ही टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए जिस टीम का चुनाव किया है उसमें सात खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है. दक्षिण अफ्रीकी टीम अभी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है और इसके बाद खिलाड़ी एसएटी20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. एसएटी20 लीग और न्यूजीलैंड दौरे की तारीख में टकराव हो रहा है जिसके चलते क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी श्रेणी की टीम का चयन किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के इस फैसले के बाद से ही टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पूर्व खिलाड़ियों के अलावा रोहित शर्मा और पैट कमिंस भी इसको लेकर अपनी राय दे चुके हैं. वहीं अब इस मुद्दे पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख निक हॉकले ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका का न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दूसरे दर्जे की टीम भेजने के बाद सभी को सतर्क हो जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट सीरीज में कम से कम तीन मैचों का आयोजन करने की वकालत की.
हॉकले ने एसईएन से कहा,"यह सभी के लिए एक चेतावनी है. बच्चों और नए लोगों को इस खेल से जोड़ने में टी20 की भूमिका को कम करके नहीं आंका जा सकता. हमारा विश्वास है कि यह दोनों प्रारूप एक साथ चल सकते हैं." उन्होंने कहा,"मेरा मानना है कि इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया का रवैया बिल्कुल स्पष्ट है तथा वह बिग बैश लीग के दौरान भी हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता देता रहा है. लेकिन अब सतर्क होने की जरूरत है और हम आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के साथ कार्यक्रम को लेकर काम करेंगे ताकि भविष्य में इस तरह की नौबत नहीं आए."
हॉकले ने आगे कहा,"प्राथमिकता कम से कम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज आयोजित करने की होनी चाहिए. मुझे लगता है कि इसको लेकर भविष्य के दौरा कार्यक्रम में काम किया जाना चाहिए. इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को मजबूती मिलेगी." बता दें, भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीन से पांच टेस्ट मैच की सीरीज का आयोजन करते हैं जबकि बाकी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के हिस्से के रूप में अमूमन दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलते हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की नियमों के अनुसार सीरीज कम से कम दो टेस्ट मैच की होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: IND vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा
यह भी पढ़ें: ICC Awards 2023: सूर्यकुमार यादव 'T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर' की रेस में सबसे आगे, इन खिलाड़ियों से टक्कर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं