- पराग शर्मा राजस्थान के दौसा जिले के अगावली गांव के निवासी हैं
- पराग का चयन भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में हुआ है और वे फाइटर पायलट बनने के लिए प्रशिक्षण लेंगे
- पराग को पहले तीन वर्ष पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा
Fighter Pilot Success Story: राजस्थान के छोटे से गांव अगावली के बेटे पराग शर्मा ने कमाल कर दिखाया. यूपीएससी सीडीएस पास करके अब फाइटर पायलट बनने वाला है. पराग शर्मा राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के बसवा क्षेत्र स्थित अगावली गांव का रहने वाला है. पराग ने संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित NDA-1 2026 की अंतिम चयन सूची में अखिल भारतीय स्तर पर 224वीं रैंक प्राप्त की है. उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं पूरे क्षेत्र में भी गर्व और उत्साह देखने को मिल रहा है.

Fighter Pilot Success Story parag sharma dausa rajasthan
फाइटर पायलट बनने का सपना करेंगे पूरा
पराग शर्मा का चयन भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में हुआ है. वह अब फाइटर पायलट बनने की दिशा में अपना अगला कदम बढ़ाएंगे. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कठिन प्रशिक्षण से गुजरना होगा. चयन के बाद पराग को पहले तीन वर्ष तक पुणे के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बाद एक वर्ष का विशेष प्रशिक्षण हैदराबाद स्थित एयर फोर्स अकादमी में पूरा करना होगा. चार वर्ष के इस कठिन प्रशिक्षण के बाद वह भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.

Fighter Pilot Success Story parag sharma dausa rajasthan
गांव अगावली से जगतपुरा तक खुशी की लहर
पराग शर्मा मूल रूप से दौसा जिले के बसवा क्षेत्र के अगावली गांव के निवासी हैं. वर्तमान में उनका परिवार जयपुर के जगतपुरा में निवास करता है. उनके पिता का नाम सुरेन्द्र कुमार शर्मा है. बेटे की इस उपलब्धि ने परिवार के साथ-साथ गांव और जिले को भी गौरवान्वित किया है. ग्रामीणों और परिचितों की ओर से पराग को लगातार बधाइयां मिल रही हैं.

Fighter Pilot Success Story parag sharma dausa rajasthan
ननिहाल पक्ष ने जताया गर्व, उज्ज्वल भविष्य की कामना
पराग की इस शानदार सफलता पर उनके ननिहाल पक्ष में भी खुशी का माहौल है. मामा रविंद्र पाठक, राजकुमार पाठक, राजीव पाठक, स्वर्गीय राजेश पाठक और राजकमल पाठक ने अपने भांजे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है. उन्होंने पराग को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. पराग शर्मा की यह सफलता उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करते हैं. अब उनका लक्ष्य भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट बनकर देश की सेवा करना है.
यह भी पढ़ें- Success Story: कभी अग्निवीर में 2 बार हुई फेल, अब लेफ्टिनेंट बनेगी रुचि पूनिया, NDA में AIR-9
यह भी पढ़ें- छोटे से गांव की बेटी ने UPSC में रचा इतिहास, NDA में AIR-4 पाकर लेफ्टिनेंट बनेगी पंकज कुमारी
यह भी पढ़ें- गांव का पहला लेफ्टिनेंट बना किसान का बेटा सुमित, SSB में 8 बार हुआ फेल, अब UPSC CDS में AIR-4
यह भी पढ़ें- किसान की बेटी अनुष्का चौधरी ने UPSC में रचा इतिहास, NDA क्रैक कर गांव की पहली लेफ्टिनेंट बनी
यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्नोई गृहप्रवेश: भावुक हुए पति भव्य बिश्नोई, VIDEO में बेटी वेदा संग दिखा पूरा परिवार
यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना छोटे से गांव का लड़का सुरेंद्र चौधरी, UPSC CDS में रचा इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं