IND vs SA, 2nd Test Day 2: भारत ने केपटाउन में हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है. भारत ने 2 दिनों के भीतर ही दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज 1-1 से ड्रा करा ली है.दक्षिण अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 79 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर हासिल किया. इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ऐसे दूसरे भारतीय कप्तान बने हैं, जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया अफ्रीकी धरती पर टेस्ट सीरीज ड्रा करवाने में सफल हुई है. रोहित शर्मा से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने यह कारनामा किया था. (Scorecard)
केपटाउन में दूसरे दिन 63 के स्कोर से आगे खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी सिर्फ 176 रनों पर सिमट हई. जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 79 रनों का लक्ष्य दिया है. दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में एडन मार्करम ने शतक जड़ा. मार्करम ने 106 रन बनाए. भारत के लिए दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट झटके.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले, मुकाबले के पहले दिन, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. इसके बाद मोहम्मद सिराज की गेंदों के सामने अफ्रीकी टीम ने सरेंडर कर दिया और पूरी टीम 55 रनों पर सिमट गई. मोहम्मद सिराज ने 9 ओवरों में 15 रन देते हुए 6 विकेट हासिल किए.
दक्षिण अफ्रीका के लिए विकेटकीपर वेरिन ने 15 को बेडिंघम ने 12 रन बना. इस दोनों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 153 रनों पर ऑल-आउट हो गई. भारत ने पहली पारी के आखिरी 6 विकेट बिना कोई रन जोड़े गंवाए. भारत के लिए पहली पारी में विराट कोहली ने 46, रोहित शर्मा ने 39 तो शुभमन गिल ने 36 रनों की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं