IND vs SA 2nd Test, Team India Playing XI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में हो रहे सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. सेंचुरियन में हुए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को पारी और 32 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करने पर है. वहीं इस अहम मुकाबले के लिए रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने बताया कि प्लेइंग इलेवन में आर अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है जबकि शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में मुकेश कुमार को मौका दिया गया है. इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कहा,"हम भी पहले बैटिंग करते. अच्छी पिच लग रही है. हम इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने की चुनौती को समझते हैं, लेकिन फिर भी, सीमर्स के लिए पिच में काफी कुछ होगा, इसलिए उम्मीद है कि हम इसका फायदा उठाएंगे. अतीत में जो हुआ उसे भूलना महत्वपूर्ण है. हम बोर्ड पर रन बनाने और 20 विकेट लेने के महत्व को समझते हैं. पहले गेम में ऐसा नहीं हुआ लेकिन हम इस बात से उत्साहित हैं कि हम यहां क्या हासिल कर सकते हैं. दो बदलाव. अश्विन की जगह जडेजा वापस आए. शार्दुल की जगह मुकेश कुमार ने ली."
बात अगर दक्षिण अफ्रीका की करें तो अफ्रीकी टीम ने अहम मैच में तीन बदलाव किए हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स अपना डेब्यू कर रहे हैं. टॉस के दौरान डीन एल्गर ने कहा,"बल्लेबाजी करने जा रहे हैं. पिच दिलचस्प लग रही है. हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं. यदि आप पहला मैच नहीं जीतते तो दो मैचों की सीरीज नहीं जीत सकते - हमने वह बाधा पार कर ली है. स्कोरबोर्ड शून्य से शुरू होता है. हम सब जानते हैं. इस भारतीय टीम के खिलाफ अच्छी शुरुआत अहम होगी. टेम्बा की जगह ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं जो अपना डेब्यू कर रहे हैं. एनगिडी कोएत्ज़ी के स्थान पर आए हैं लुंगी एनगिडी आए हैं, केशव महाराज भी आए हैं."
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी
यह भी पढ़ें: IND vs SA 2nd Test, Day 1: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
यह भी पढ़ें: IND vs SA 2nd Test Weather Report: क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा, जानिए कैसा रहेगा मौसम और पिच से किसे मिलेगी मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं