India vs South Africa 2nd Test Weather Report: भारतीय टीम जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले में केपटाउन के न्यूलैंड्स में उतरेगी तो उसकी नजरें सीरीज को बराबरी करने पर होंगी. भारत को सीरीज के पहले मैच में पारी और 32 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की नजरें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी अपनी स्थिति बेहतर करने पर होगी. भारत फिलहाल 14 अंकों और 38.89 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ तालिका में छठे स्थान पर है. भारत को अगर एक और मैच में हार का सामना करना पड़ा तो उसकी स्थिति और खराब हो जाएगी. सेंचुरियन में बॉक्सिंग-डे टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप में बदलाव संभव है. हालांकि, रोहित शर्मा ने मैच की पूर्व संध्या पर इस बात के संकेत दिए हैं कि टीम प्लेइंग इलेवन में बिना किसी बदलाव के साथ उतर सकती है. वहीं फैंस की नजरें इस बात पर ही केपटाउन का मौसम कैसा रहेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सेंचुरियन में हुए बॉक्सिंग-डे टेस्ट के टॉस में बारिश के कारण देरी हुई थी. इसके बाद पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खराब रोशनी और बारिश के कारण जल्दी खत्म करना पड़ा था. जबकि दूसरे दिन भी शाम से समय बादल थे और खराब रोशनी के चलते पूरे दिन का खेल नहीं हो पाया था. वहीं बात अगर केपटाउन टेस्ट की करें तो पहले दिन मौसम साफ रहने की संभावना है.
एक्यूवेदर के अनुसार, दिन भर मौसम साफ रहने की संभावना है. धूप निकलने की उम्मीद है जबकि बारिश की संभावना काफी कम है. तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. यानि मैच के लिए एक बढ़िया दिन होगा. बता दें, केपटाउन में सीरीज के दूसरे टेस्ट के शुरुआती दो दिनों में बारिश की उम्मीद नहीं है. न्यूलैंड्स की पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग होगी और दोनों तरफ से स्पिनरों को थोड़ी मदद मिलेगी.
वहीं मैच की पूर्व संध्या पर रोहित शर्मा ने पिच को लेकर अपडेट दी थी. रोहित शर्मा ने पिच को लेकर कहा था,"पिच काफी हद तक सेंचुरियन जैसी ही लग रही है. हो सकता है कि इसमें सेंचुरियन की तरफ बहुत ज्यादा घास नहीं हो लेकिन परिस्थितियां काफी मायने रखती हैं क्योंकि सेंचुरियन की तुलना में यहां काफी गर्मी है."
बात अगर पहले मैच की करें तो केएल राहुल के शतक के दम पर टीम इंडिया ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 408 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. दक्षिण अफ्रीका के लिए डीन एल्गर ने 185 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम दूसरी पारी में सिर्फ 131 रनों पर सिमट गई थी.
यह भी पढ़ें: AUS vs PAK: "चौंकाने वाली बात है..." शाहीन अफरीदी को प्लेइंग XI में नहीं मिली जगह तो पाकिस्तानी दिग्गज का माथा ठनका
यह भी पढ़ें: IND vs SA 2nd Test: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका, धोनी के बाद ऐसा करने वाले होंगे दूसरे कप्तान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं